Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध:सोफिपुर में प्रदर्शन, भारी बिल से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सोफिपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से शिकायत की कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल और समस्याएं दोनों बढ़ गई हैं। महिलाओं का कहना है कि पहले जहां 350 से 450 रुपये तक बिल आता था, अब वही बिल 1500 रुपये या उससे भी अधिक पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार हर 15 दिन में रिचार्ज का मैसेज आने से खर्च दोगुना-तिगुना हो गया है। ग्रामीणों ने बताया- हम गरीब लोग हैं, पहले 700-800 रुपये बिल आता था, अब 3-4 हजार रुपये तक आ रहा है। कई दिनों से घरों में अंधेरा है क्योंकि बिजली काट दी जाती है। स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर लगाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। लोड बढ़ने और गड़बड़ी के आरोप जानकारी के अनुसार, करीब 1.35 लाख मीटरों में 10% तक लोड बढ़ने की शिकायतें मिली हैं। पहले जहां 7 यूनिट प्रतिदिन खपत दिखती थी, अब वही 18–20 यूनिट तक दर्ज हो रही है। इसके अलावा इंस्टॉलेशन में गड़बड़ी के भी आरोप हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह आर्मर्ड केबल लगाए बिना ही स्मार्ट मीटर लगा दिए गए, जिससे विभागीय प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:अमेठी में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की
    Next Article
    नारी शक्ति मुद्दे पर सियासत तेज:प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- विपक्षियों ने जानबूझकर लटकाने, भटकाने और अटकाने का काम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment