Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:अमेठी में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी समाजवादी पार्टी के नेताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में त्रस्तरीय पंचायत चुनाव को समयबद्ध रूप से कराए जाने की मांग की गई, जिससे कि संवैधानिक दायित्वों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। जिला पंचायत सदस्य और समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव की तिथि और कार्यक्रम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की स्थिति और सक्रियता को लेकर भी स्पष्टता का अभाव है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उच्च न्यायालय में सुनवाई लंबित है और लगातार स्थगित हो रही है, जिससे स्थिति और अधिक अनिश्चित हो गई है। यादव ने यह भी बताया कि मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण और प्रकाशन की तिथि बार-बार बदली जा रही है। इसके अतिरिक्त, पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित आयोग के गठन में भी विलंब हो रहा है, जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया अनावश्यक रूप से प्रभावित हो रही है। एक अन्य जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों का आयोजन समयबद्ध रूप से किया जाता है और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाएं भी निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाती हैं। ऐसे में त्रस्तरीय पंचायत चुनावों में बार-बार हो रही देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन सौंपने वालों में सूबेदार यादव (जिला पंचायत सदस्य, भेटुआ), महेंद्र यादव (जिला पंचायत सदस्य), पंकज शुक्ला (छात्र सभा जिलाध्यक्ष), केडी सरोज (जिला पंचायत सदस्य), एडवोकेट विनोद यादव और आलोक कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 लोग साइबर ठगी के शिकार:5.7 लाख से ज्यादा की ठगी, सस्ता सीमेंट और इंवेस्ट के नाम पर फंसाया
    Next Article
    मेरठ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध:सोफिपुर में प्रदर्शन, भारी बिल से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment