Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई का विरोध:महिलाएं बोलीं- हमारे घर टूटे तो हम जहर खा लेंगे, पलायन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहीं

    3 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने के भीतर तोड़ने का आदेश दिया है। वहीं सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियां सील की जा चुकी हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाएं बाजार में पलायन का पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि आवास विकास की कारवाई में अगर प्रतिष्ठान और मकान टूटते हैं तो हम जहर खा लेंगे। पहले बच्चों का स्कूल बंद हुआ। फिर दुकान पर सील लगी। अब सेटबैक के तहत दुकान के ऊपर जो मकान बने हैं। वह भी टूटने जा रहे हैं। हम जहर खाकर मरने को मजबूर हैं। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाने वाले मोहित ने बताया कि जो व्यापारी पिछले 25 सालों से यहां दुकान चला रहे थे आज वही खुद अपनी दुकानों को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही व्यापारियों का भी कहना है कि सेंट्रल मार्केट आज से 20 साल पहले की स्थिति में पहुंच गया है। बाजार की रौनक बिल्कुल खत्म हो गई है। इसके साथ ही अब कमर्शियल बाजार में भी वह रौनक नहीं बचेगी। व्यापारी इस पूरे प्रकरण का दोषी आवास विकास परिषद को मान रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर हमारा बाजार गलत था, या हम गलत तरीके से यहां बाजार बना रहे थे तो आवास विकास को उसे समय ही रोक लगा देनी चाहिए था। अब मध्यस्थता करते हुए कोई ऐसा नियम लेकर आना चाहिए था। जिससे हम अपने बाजारों को बचा पाए। 2 तस्वीरें देखिए… सेंट्रल मार्केट में महिलाओं के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 2.27 लाख मतदाता सूची से हटाए गए:जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर दी जानकारी
    Next Article
    अस्पताल के बाहर सड़क पर हुआ महिला का प्रसव:परिजनों ने स्टाफ पर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया, सीएमएस बोले- जांच कर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment