Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में शादी समारोह से बाइक चोरी:सीसीटीवी में चश्मा और टोपी लगाए दिखा चोर, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बुधवार रात को दतावली रोड पर ‘दा गोल्डन औरा शादी मंडप’ की पार्किंग में हुई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। पीड़ित सुभाष सिंह गुर्जर निवासी जागृति विहार दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने के पहुंचे थे। समारोह समाप्त होने के बाद जब वे बाइक लेने पार्किंग में पहुंचे, तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज चेक कराने पर चोरी का पता चला। फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने पहचान छिपाने के लिए चश्मा और टोपी पहन रखी थी। घटना के बाद पीड़ित अपने बेटे सौपीन के साथ हसनपुर चौकी पहुंचे और अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, छात्र नेता विनीत चपराना ने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस ने अभी तक बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पशु तस्करी की चर्चा, ग्रामीण आक्रोशित:दुर्गागंज के रास्ते प्रयागराज जाते हैं, जानवरों को ठूंसकर ले जाया जा रहा
    Next Article
    अमेठी में कार-बाइक टक्कर, छह लोग घायल:एक गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर, गड्‌ढे में पलट गई कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment