Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में युवक-युवतियों में मारपीट:दो आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में 14 फरवरी की रात युवक-युवतियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, बेसबॉल बैट और डंडा भी बरामद किया है। यह घटना आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास हुई, जहां सोसाइटी के दो लड़कों और दो लड़कियों का शाहरुख और अजीम नामक दो व्यक्तियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वेदांत और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बेसबॉल बैट से पीड़ितों की पिटाई की, जिसमें वेदांत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान चारों लोगों, जिनमें युवतियां भी शामिल थीं, के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ितों ने हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी। हिंदू संगठन के सदस्य बिसरख थाने पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने गाजियाबाद के डासना निवासी शाहरुख और अमरोहा निवासी अजीम को चार मूर्ति से एटीएस की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार, बेसबॉल बैट और डंडा बरामद किया गया। हिंदू संगठन के सदस्यों ने बिसरख थाने पहुंचकर इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बिसरख पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के तुरंत बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट की थी। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कल से बदलेगा मौसम:2 डिग्री बढ़ेगा तापमान, रात में बढ़ेगी गर्मी; AQI यलो जोन में
    Next Article
    मेरठ में टीम इंडिया की जीत के जश्न की तस्वीरें:शहर से गांव तक आतिशबाजी, लोग सड़कों पर झूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment