Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अलर्ट:लू और धूल भरी आंधी भी बढ़ाएगी परेशानी, 27 को बारिश की संभावना

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में पिछले कुछ दिनों से गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं, इसके साथ ही अप्रैल के आखिरी में ही तापमान जून जैसी ऊंचाई छूने लगा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन में बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, 27 अप्रैल तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह इस सीजन की अब तक की सबसे भीषण गर्मी होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीट डोम जैसी स्थिति बन रही है। इसके साथ शुष्क हवाएं और तेज सौर विकिरण मिलकर तापमान को लगातार ऊपर धकेल रहे हैं। दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने लगे हैं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। घर-घर उबल रहा पानी, बाहर निकलना मुश्किल तेज गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि पानी की टंकियों से भी गर्म पानी निकल रहा है। दोपहर में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बाजारों और सड़कों पर भीड़ में साफ कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ धूलभरी आंधी आने की भी संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। 27 अप्रैल को राहत के आसार भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत की खबर भी है। 27 अप्रैल को करीब 3.2 मिमी बारिश होने का अनुमान है। यह प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत हो सकता है, जिसमें गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे तापमान में मामूली गिरावट ही आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 4.94 करोड़ से तटबंध निर्माण शुरू:परियल-पुरवा पिपरिया में बाढ़-कटान रोकने को रजनी तिवारी ने किया भूमि पूजन
    Next Article
    मदरसों की एटीएस जांच के आदेश पर जवाब तलब:एंटी-टेररिज्म स्क्वाड से जांच कराए जाने के मामले में मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment