Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दो दिन बंद रहेगा ट्रकों का संचालन:प्रधानमंत्री के आगमन पर एसपी ट्रैफिक ने युपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से मांगा सहयोग

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर में SP ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने ट्रांसपोर्टरों के साथ अहम बैठक की। दो दिन संचालन बेद की अपील एसपी ट्रैफिक ने 21 और 22 फरवरी की शाम तक ट्रकों का संचालन बंद रखने की अपील की, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी से विशेष सहयोग मांगा। पिंकी चिन्योटी और अन्य ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर शहर की गरिमा और व्यवस्था बनाए रखना उनकी भी जिम्मेदारी है। सभी ने शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की बात ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर रेड लाइट की मांग यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा के दौरान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर रेड लाइट लगाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इस चौराहे पर अक्सर भारी जाम लगता है, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहता है। ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था बेहद जरूरी है। बैठक में सरदार खेता सिंह, रोहित कपूर, शिवम विनायक, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा, अतुल शर्मा, सरदार संतोष सिंह, सरदार प्रेम सिंह, धीरज कपूर, राजेश और ताहिर इस्लाम सहित कई प्रमुख ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां से झगड़ा कर सिवान से भागी लड़की:गोरखपुर में 12 लाख के गहनों के साथ पकड़ी गई, GRP ने बरामद किया
    Next Article
    चंदौली एसपी ने 6 थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला:अशोक कुमार मिश्र को सैयदराजा भेजा गया, अरुण कुमार को बलुआ थाने का चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment