Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां से झगड़ा कर सिवान से भागी लड़की:गोरखपुर में 12 लाख के गहनों के साथ पकड़ी गई, GRP ने बरामद किया

    11 hours ago

    1

    0

    बिहार के सिवान से गहने लेकर भागी 13 साल की लड़की को गोरखपुर रेलवे पुलिस ने बरामद किया। मां से कहासुनी के बाद वह नाराज हो गई और लगभग 12 लाख के गहने लेकर घर से भाग निकली। बुधवार की रात करीब 1:30 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पुलिस ने उसे अकेले घूमते देखा तो पूछताछ की। लड़की पुलिस को देखकर घबरा गई और अपना बैग डस्टबिन के पास फेंक दिया। पूछने पर बोली कि बैग उसका नहीं है। पूछताछ में उसने भाई से मिलने के लिए दिल्ली जाने क बहाना बनाया। इतना ही नहीं वह घर पता और मोबाईल नंबर बताने से भी झिझक रही थी। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए नंबर पता किया। परिवार से बात करने पर सच्चाई सामने आई। गुरुवार को उसके माता- पिता गोरखपुर पहुंचें। जीआरपी ने उन्हें लड़की और गहने दोनों सुरक्षित सुपुर्द किए। जानिए पूरा मामला … जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 1:30 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 13 साल की किशोरी अकेले घूम रही थी। सिपाहियों ने अकेला देखकर टोका तो उसने अपना बैग डस्टबीन के पास रख दिया। पूछने पर उसने बताया कि भाई से मिलने दिल्ली जा रही है। नाम,पता और मोबाइल नंबर पूछने पर कुछ नहीं बताया। पर्स के बारे में पूछा तो उसने अपना होने से इनकार कर दिया। उसे डर था कि चोरी के आरोप में पकड़ी न जाए, क्योंकि वह घर से गहने लेकर भागी थी। परिवार से बात करने पर पता चली सच्चाई तलाशी लेने पर पर्स में कंगन, झुमका, झाला और सोने की चेन मिली। जीआरपी ने किशोरी के परिजनों से संपर्क किया तब पता चला कि मां से झगड़ा करके पैतृक गहने लेकर भागी है। उधर परिजन उसे खोजने के लिए परेशान थे। जैसे ही उन्हें बेटी के बारे में पता चला कि वो बिल्कुल ठीक है। उन्होंने राहत की सांस ली। सच्चाई पता चलने पर रात भर पुलिस ने उसे सुरक्षित रखा। गुरुवार की सुबह परिवार के लोग सिवान से गोरखपुर पहुंचे। GRP ने गहने सुरक्षित वापस लौटाए पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए गहनों का मिलान करवाया तो सही पाया गया। उसके बाद लड़की को समझाया ताकि दुबारा ऐसी गलती न करें। उसके बाद घर वापस जाने के लिए परिवार को सौंप दिया गया। जीआरपी ने गहने भी सुरक्षित वापस लौटा दिए। परिवार वालों ने गोरखपुर रेलवे पुलिस के कार्यों और जनता के प्रति तत्परता की सराहना की और पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेखा किन्नर हत्याकांड, खरीदे प्लॉट में अंतिम संस्कार:किन्नर समुदाय को गुस्सा फूटा, कहा- गुरु की हत्या करने वालों को मिले फांसी
    Next Article
    मेरठ में दो दिन बंद रहेगा ट्रकों का संचालन:प्रधानमंत्री के आगमन पर एसपी ट्रैफिक ने युपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से मांगा सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment