Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में व्यापारियों ने किया बंदी और पंचायत का ऐलान:सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण को रोकने के लिए 14 फरवरी को एकत्रित होंगे शहर के व्यापारी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए नोटिस के बाद से उनकी बेचैनी और दहशत बढ़ती जा रही है। इसको लेकर व्यापारी कभी जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं तो कभी प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने 14 फरवरी को बंदी के साथ एक आम पंचायत की घोषणा की, जिसमें वह अपनी पीड़ा जिले भर के व्यापारियों को बताएंगे। तमाम व्यापार संघ को बुलावा व्यापारी निमित्त जैन ने बताया कि संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुट के साथ- साथ जागृति विहार, शास्त्री नगर, आबूलेन और अन्य जगहों के व्यापारियों को इस पंचायत में बुलाया जाएगा। इसके बाद हम उनको अपनी पीड़ा बताते हुए अपने लिए कोई रास्ता निकालने की मांग रखेंगे। उसी रणनिति पर हम व्यापारी आगे चलेंगे। पंचायत में तय होगी आगे की बंदी व्यापारियों ने कहा कि जो बंदी अभी 14 फरवरी को 2:00 बजे तक के लिए निर्धारित की गई है, वह दो बजे ही पूरी होगी या उसका समय आगे तक के लिए बढ़ाया जाएगा इसको लेकर पंचायत में ही निर्णय लिया जाएगा। अगर हमें अपनी दुकान बंद करने के लिए बंदे का समय बढ़ाना पड़ा तो हम निश्चित रूप से इस बंदे को आगे लेकर जाएंगे। कुछ व्यापारियों ने हटाने शुरू की दुकान सेंट्रल मार्केट में कुछ व्यापारियों को यह भी उम्मीद है कि अगर वह अपनी दुकान नाले से 10 फीट पीछे ले जाते हैं तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बच जाएंगे । लेकिन आवास विकास का जो विवाद है वह यह है कि आवासीय प्लॉट में कमर्शल गतिविधियां चल रही है ,इसी अजमंजस में कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकान में पीछे हटने का कार्य भी शुरू कर दिया है लगभग 700 दुकानदार प्रभावित आवास विकास द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मां न्यायालय ने जो आदेश दिया है उसे सेंट्रल मार्केट के लगभग 700 दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं इसलिए शहर का एक मुख्य मार्केट कहां जाने वाला सेंट्रल मार्केट जिसमें 700 दुकानों पर नोटिस है इसके बाद अगर यह दोस्तीकरण हो जाता है तो उसकी सूरत ही बदल जाएगी हालांकि इससे पहले भी 25 अक्टूबर को 22 दुकानों को माननीय न्यायालय के आदेश पर ही दोस्त किया गया था
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक कर्मियों ने निजीकरण का विरोध किया:हरदोई में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    एपी सेन कॉलेज में ITC मिशन सुनहरा कल:छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment