Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक कर्मियों ने निजीकरण का विरोध किया:हरदोई में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में बैंक कर्मचारियों ने केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा गुरुवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बुधवार शाम को यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले शहर की बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा पर आयोजित किया गया। यूनियन के स्थानीय सेक्रेटरी राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को तत्काल वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व बीमा कंपनियों के निजीकरण तथा विनिवेश को बंद करने की मांग की। महिला संयोजिका प्रिया रस्तोगी ने युवाओं के रोजगार पर हो रहे हमलों को रोकने की मांग उठाई। इसी क्रम में, पीएनबी के अजय मेहरोत्रा ने आईडीबीआई बैंक को बेचने के सरकार के निर्णय का विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कौशलेंद्र शुक्ला ने आउटसोर्सिंग बंद कर स्थायी भर्तियां करने पर जोर दिया। आनंद वर्मा ने नई पेंशन स्कीम (NPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने की मांग की। सेंट्रल बैंक की वर्षा मेहरोत्रा ने सरकार से कॉरपोरेट्स से डूबे कर्ज की वसूली करने और आम ग्राहकों पर लगाए जा रहे सेवा शुल्कों को कम करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में आशुतोष बडोला, संतोष कुमार, पूजा सिंह सहित विभिन्न बैंकों के दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ:फतेहपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में पसरा मातम
    Next Article
    मेरठ में व्यापारियों ने किया बंदी और पंचायत का ऐलान:सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण को रोकने के लिए 14 फरवरी को एकत्रित होंगे शहर के व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment