Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एपी सेन कॉलेज में ITC मिशन सुनहरा कल:छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर दिए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के ए. पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी. जी. कॉलेज में आईटीसी मिशन सुनहरा कल – लाइटहाउस स्किलिंग सेंटर के तहत एक रोजगार संबंधी काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। इस काउंसलिंग सत्र में लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों जयंत, अली, शिखा और राहुल ने छात्राओं को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट कोर्स, डिजिटल एम्पावरमेंट, स्पोकन इंग्लिश, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज, डिजिटल मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटीशियन और मोबाइल रिपेयरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया विशेषज्ञों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, अपने प्रश्न पूछे और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजन में प्रो. रश्मि श्रीवास्तव और डॉ. ऋचा मुक्‍ता ने विशेष सहयोग दिया ।यह सत्र छात्राओं के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हुआ, जिससे उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में व्यापारियों ने किया बंदी और पंचायत का ऐलान:सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण को रोकने के लिए 14 फरवरी को एकत्रित होंगे शहर के व्यापारी
    Next Article
    UP बोर्ड की परीक्षा में हुई लापरवाही तो एक्शन तय:वाराणसी में जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों के साथ की बैठक, 118 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment