Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर जान दी:सिर के आरपार हुई बुलेट; पत्नी प्रेमी संग लिव-इन में रह रही थी

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। बुलेट सिर से आरपार हो गई। खून फ्लैट के बाहर तक पसर जाने के बाद पड़ोसियों की सूचना पर परिजन को जानकारी हुई। क्लर्क के बैग में एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है कि शादी के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही। मुझसे शादी के पहले भी उसने एक दूसरे व्यक्ति से शादी की थी। पत्नी की हरकतों से परेशान होकर अपनी जान दे रहा हूं। रविवार का यह मामला मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 का है। मृतक अमरोहा के एक विवि में क्लर्क था। पिता के अनुसार, तलाक के मामले में 2 दिन बाद सुनवाई थी। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… पिता चंदन प्रकाश ने बताया- रविवार को वह अपनी पत्नी और बेटे नीरज कुमार के साथ सेक्टर-3 में बने नए आवास में शिफ्ट हुए थे। पूरे दिन शिफ्टिंग होती रही। दोपहर में नीरज किराए के मकान में एक छूटे पंखे को लेने के लिए गया। पिता ने बताया- शिफ्टिंग की व्यस्तताओं की वजह से वह देर तक घर नहीं लौटा इसका ख्याल नहीं आया। शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो थोड़ी चिंता हुई। रात करीब 8-8.30 बजे किराए के मकान के बगल में रहने वाले पड़ोसी का कॉल आया। बताया कि हमारे किराए वाले मकान में फर्श पर खून बिखरा है। मैं और पत्नी तत्काल वहां पहुंचे। पड़ोसी ने 112 डॉयल कर पुलिस को भी सूचना दे दी थी। पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो देखा नीरज फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पास की एक तमंचा पड़ा था। सिर में गोली मारने का निशान था। बेटे का हाल देखकर मां दहाड़े मारकर रोने लगी, पिता भी बेसुध हो गए। आसपास के लोग जुट गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए आरोप पुलिस को युवक के बैग से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, उसने पत्नी से चल रहे विवाद की वजह से मानसिक परेशानी का जिक्र किया है। लिखा- मुझसे शादी करने के पहले पत्नी की किसी दूसरे युवक से शादी हुई थी। मेरे साथ शादी करने के बाद वह प्रेमी के साथ रहने के लिए छह महीने पहले भाग गई थी। पत्नी से चल रहा था तलाक का केस पिता ने बताया- बेटे नीरज और उसकी पत्नी ममता के बीच तलाक का केस चल रहा था। उसकी शादी 2013 में मेरठ के परतापुर की रहने वाली ममता के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे पुरंजन उर्फ वासु और सानू है। पत्नी से झगड़ा और लोकलाज की वजह से बेटा तनाव में रहता था। सुसाइड नोट और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने कहा- एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट भी मिला है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर किया सुसाइड:लाश के पास तमंचा पड़ा मिला, 6 महीने पहले पत्नी ने भागकर प्रेमी से शादी की थी
    Next Article
    लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़ेंगे 20 बेड:गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत, शासन को भेजा गया प्रपोजल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment