Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर किया सुसाइड:लाश के पास तमंचा पड़ा मिला, 6 महीने पहले पत्नी ने भागकर प्रेमी से शादी की थी

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। लाश घर के अंदर कमरे में पड़ी मिली है। लाश के पास ही तमंचा पड़ा मिला है। गोली आर-पार होकर निकल गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीमों ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं। पूरी घटना मेडिकल थानाक्षेत्र के जाग्रित विहार सेक्टर 8 की है। पिता ने बताया- बेटे की पत्नी लगभग 6 महीने पहले अपने किसी प्रेमी के साथ घर से भागकर चली गई। तभी से वो किसी दूसरे आदमी के साथ लिवइन में रहती है। आरोप लगाया कि बहू की इन्हीं हरकतों और डिप्रेशन के कारण बेटे ने ये आत्मघाती कदम उठाया हो। अब जानिए पूरा मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रित विहार सेक्टर 8 में चंदनप्रकाश अपनी पत्नी और क्लर्क बेटे नीरज कुमार रहते है। यहां नीरज अपनी मम्मी, पापा के साथ देवेंद्र के किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर पिछले एक महीने से रह रहा था। मृतक नीरज के पिता चंदन प्रकाश ने बातचीत में बताया कि बेटा नीरज पहले न्यूटिमा अस्पताल गढ़ रोड में प्राइवेट जॉब करता था। पिछले लगभग एक साल से गजरौला में यूनिवर्सिटी में जॉब कर रहा था। बताया कि हमलोग यहां देवेंद्र के मकान में किराए पर रहते थे। अब हमने सेक्टर तीन में अपना मकान ले लिया था। इसी मकान में हम किराए के घर से सामान की शिफ्टिंग कर रहे हैं। मकान का सारा सामान जा चुका था, केवल पंखे बचे थे जो किराए के घर से निकलकर हमारे अपने घर में जाने थे। किराए के मकान में पंखा उतारने आया था बताया कि रविवार को बेटा नीरज दोपहर लगभग 3 बजे यहां किराए के मकान में वो पंखे उतारने आया। उसके बाद वो घर नहीं लौटा। हम लोग शाम तक उसका इंतजार करते रहे कि वो आ जाएगा। लेकिन वो हमारे पास घर नहीं पहुंचा। हम भी अपने कामों में बिजी थे क्योंकि हमें दो दिन बाद ही नए घर का गृहप्रवेश करना है। इसलिए हमें भी ख्याल नहीं रहा। पड़ोसियों ने बताया कि घर में खून बिखरा है शाम लगभग 8 से 8.30 बजे के करीब हमारे पास पड़ोसियों से सूचना आई कि हमारे किराए के मकान में फर्श पर खून बिखरा है, सीढ़ियों तक खून बहकर आ रहा है। हम घबरा गए। घबराकर हम पति, पत्नी दोनों तुरंत यहां अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में अंदर हमारा बेटा नीरज फर्श पर पड़ा है। वो पूरी तरह खून से लथपथ था। उसके पास ही तमंचा पड़ा था। मौके पर पुलिस थी जो सब जांच कर रही थी। पत्नी से चल रहा था झगड़ा पिता चंदन प्रकाश ने बताया- 2013 में नीरज की शादी परतापुर मेरठ निवासी ममता से की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। पति, पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ चुका था कि मेरा बेटा उसी तनाव में रहने लगा था। दोनों के बीच तलाक लेने की बात चल रही थी। क्योंकि पत्नी ममता लगभग 6 महीने पहले अपने किसी प्रेमी के साथ घर से भागकर चली गई। तभी से वो किसी दूसरे आदमी के साथ लिवइन में रहती है। आरोप लगाया कि बहू की इन्हीं हरकतों और डिप्रेशन के कारण शायद बेटे ने ये आत्मघाती कदम उठाया हो। पड़ोसन ने सीढ़ियों पर देखा खून नीरज जब दोपहर में पंखा उतारने आए उसके बाद वो घर नहीं लौटे। पड़ोसियों या मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने भी नहीं सोचा कि ऊपर के फ्लोर पर क्या हो रहा है। नीरज अब तक नीचे क्यों नहीं आया जाकर देख लें। इसी मकान की सेकेंड फ्लोर पर महिला अकेली रहती है। वो यहां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। किसी काम से महिला छत की तरफ ऊपर जा रही थी तभी उसने देखा कि नीरज के घर के बाहर की सीढ़ियों पर खून बह रहा है। उसी महिला ने पड़ोसियों को मकान से खून बहने की जानकारी दी। जब पड़ोसी भी मौके पर आए तो सीढ़ियों पर खून देखकर चौंक गए। पड़ोसियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। साथ ही नीरज के माता, पिता को इसकी जानकारी दी। नीरज के मम्मी-पापा अपने नए घर सेक्टर तीन जागृति बिहार से तुरंत सेक्टर 8 के इस पुराने घर में पहुंचे। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरा खोला तो देखा अंदर खून से लथपथ नीरज की लाश जमीन पर पड़ी थी। सिर में गोली मारने का निशान था और पास ही तमंचा भी मिला है। पिता के साथ रहते थे दोनों बच्चे पिता ने बताया कि नीरज के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम पुरंजन उर्फ वासु, दूसरे का नाम सानू है। दोनों बच्चे पिछले सात महीने से बेटे नीरज के साथ ही हमारे पास रह रहे थे। लेकिन नीरज अक्सर यह कहता कि बच्चों को कहीं कर दूंगा, कहीं भेज दूंगा। हम कहते थे कि हम दोनों बच्चों को पाल लेंगे। अभी तीन दिन पहले छोटे बेटे सानू को नीरज ही अपनी पत्नी ममता को देकर आया था। बड़ा बेटा हमारे साथ ही रह रहा था। बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही बेटा हमसे अलग हो गया था। पत्नी, दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगा था। लेकिन सात महीने पहले जब पत्नी इसे छोड़कर चली गई तबसे नीरज उसके दोनों बेटे हमारे साथ ही रह रहे थे। वहीं पूरे मामले में सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाश्ते में मिनटों में बनाएं चेट्टीनाड अडई डोसा, खाने में हैं लाजवाब
    Next Article
    मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लर्क ने गोली मारकर जान दी:सिर के आरपार हुई बुलेट; पत्नी प्रेमी संग लिव-इन में रह रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment