Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े गए 8 iPhone:बैग में बंद डिब्बे में लेकर जा रहा था यात्री, बिल या बिल्टी कुछ नहीं था

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ- शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को चैकिंग के दौरान एक युवक पर 8 आईफोन पकड़े गए हैं। उक्त युवक का नाम अमित अरोड़ा है। जो शताब्दीनगर का रहने वाला है। चैकिंग के दौरान UPSSF जवानों को अमित अरोड़ा के बैग में ये महंगे मोबाइल मिले। जब UPSSF ने अमित से उन मोबाइल फोनों का विवरण मांगा तो वो कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका। उसके पास मोबाइल का बिल या बिल्टी कुछ नहीं था। UPSSF की सूचना पर जीएसटी टीम भी पहुंची और सारे आईफोन सीज कर लिए हैं। बता दें कि इससे पहले मैट्रो, रैपिड के स्टेशनों पर चांदी की ईंट, चांदी के अन्य सामान, सोना भी पकड़ा जा चुका है। पूरी घटना शुक्रवार को दोपहर 5 बजकर 40 मिनट की है। जब शताब्दी नगर मैट्रो स्टेशन पर एसएसएफ चेकिंग ड्यूटी कर रही थी। एक आरक्षी की ड्यूटी एक्सबिस -1 पर चेकिंग में लगी थी । चेकिंग के दौरान यात्री अमित अरोडा पुत्र स्व हरवंशलाल जो सरवस्ती लोक थाना टी0पी0 नगर मेरठ का रहने वाला है उसकी चेकिंग हुई। उसके पास बैग मे डिब्बे मे पैक मोबाईल मिले। बैग से निकलवाकर किए चैक अमित अरोडा उपरोक्त ने बैग के अन्दर रखे कुल 08 अदद आईफोन मोबाईल डिब्बा बन्द बैग से बाहर निकाल कर दिखाये। चैकिंग कर रहे एसएसएफ के स्टाफ ने तुरंत एस. सी.आर. को सूचना दी। अमित अरोडा से आईफोन का बिल, कागजात मांगे तो वो दिखा नहीं सका । कुछ समय बाद मोबाईल पर सॉफ्ट कापी मे एक बिल दिखाया। चैकिंग टीम ने इसकी सूचना जीएसटी को दी। तब जीएसटी से ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक को फोन पर जानकारी दी गई। मौके पर एसजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार आए। उन्होंने अमित से पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास 8 आईफोन हैं। इसमें 7 नए और 1 यूज्ड आईफोन है। लेकिन उसके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं था। जो सॉफ्टकॉपी दिखाई गई वो भी प्रापर नहीं थी। इसके बाद जीएसटी टीम अमित अरोड़ा को अपने साथ वैधानिक कार्यवाही के लिए ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा कभी पलक झपकाएगा, तभी हर बात बताती थी:गाजियाबाद में मां का दर्द- हम बूढ़े हो चले, SC ने पहली बार इच्छामृत्यु दी
    Next Article
    किराना की दुकान से युवक का अपहरण, मां हुई घायल:दो कार में सवार होकर आए आरोपी, मां के पैर पर पहिया चढ़ा, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment