Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराना की दुकान से युवक का अपहरण, मां हुई घायल:दो कार में सवार होकर आए आरोपी, मां के पैर पर पहिया चढ़ा, हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    लोहियानगर में शुक्रवार शाम किराना की दुकान चलाने वाले युवक को अगवा कर लिया गया। आरोपी दो कार से वहां पहुंचे थे। कार से उतरकर अचानक दुकान में पहुंचे और युवक को खींचकर गाड़ी में डाल लिया। मां ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन पहिया पैर में चढ़ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। पहले एक नजर वारदात पर लोहिया नगर में मनोज कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने मकान के अगले हिस्से में ही किराना स्टोर खोला है। शुक्रवार शाम मनोज की पत्नी सुशीला अपने बेटे गगन के साथ दुकान पर थी। अचानक दो कार आकर वहां रुकीं। दोनों कार से कुछ युवक बाहर निकले। वह सीधे दुकान में पहुंचे और गगन को दबोच लिया। जबरन बाहर लाकर गाड़ी में डाल लिया और फरार हो गए। मां ने किया कार रोकने का प्रयास बेटे गगन के चिल्लाने की आवाज पर अंदर मौजूद मां सुशीला बाहर की तरफ दौड़ी। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। सुशीला ने कार की खिड़की पकड़ ली लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। बताया जाता है कि इसी दौरान महिला के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया और वह नीचे गिर गई। आरोपी गगन को लेकर फरार हो गए। चोटिल सुशीला अस्पताल में भर्ती शोर सुनकर आस पास के लोग वहां एकत्र हो गए। उन्होंने देखा सुशीला दर्द से कराह रही है। सुशीला ने बताया कि बदमाश बेटे गगन का अपहरण कर ले गए हैं। आनन फानन में लोग सुशीला को लेकर अस्पताल आ गए और भर्ती करा दिया। सुशीला के पैर के पंजे में फ्रेक्चर हुआ है। चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। थाने पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा डायल 112 पर सूचना दी गई। कुछ ही देर में लोहियानगर पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह एसओजी हो सकती है लेकिन फिर पता चला कि यह किसी और का काम है। पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। इसी बीच परिजन हंगामा करते हुए थाने पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े गए 8 iPhone:बैग में बंद डिब्बे में लेकर जा रहा था यात्री, बिल या बिल्टी कुछ नहीं था
    Next Article
    शामली SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:पैदल गश्त की, यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment