Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ नरसंहार का दोषी 30 साल बाद जेल से निकला:स्वागत का वीडियो आया सामने, गाना लगाया मैं आ लिया फिर से...नाश करूंगा थारा

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा की सेंट्रल जेल से मेरठ के हस्तिनापुर के बहुचर्चित भीकुंड- इकवारा नरसंहार में 30 साल की सजा पूरी करने के बाद छूटे श्रीराम जाटव फिर विवाद में आ गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद जुलूस का वीडियो वायरल होने पर आगरा पुलिस हरकत में आ गई। मामले में जांच कराई गई। पुलिस का दावा है कि स्वागत का वीडियो वायरल हुआ। जुलूस निकालने की पुष्टि नहीं हुई। सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए हैं। एक वायरल 18 सेकंड की रील में श्रीराम जाटव केंद्रीय कारागार से बाहर निकलता नजर आ रहा है। उसके साथ तीन से चार लोग भी नजर आ रहे हैं। रील में गाना भी बज रहा है कि "मैं आ लिया मैं फिर से, अब नाश करूंगा थारा, मैं तो जाटव जेल से छुटके, यो खबर छपी अखबारों में मारूंगा तने मारूंगा...।" वीडियो में वह एक कार के रूफ टाप पर खड़ा हुआ है। गले में माला पड़ी हुई हैं। जेल के बाहर ही महिलाएं और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने जांच की। यह देखा गया कि वीडियो कहां बनाए गए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बंदी ने 30 साल की सजा पूरी की थी। इसके बाद वो रिहा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाए। जुलूस निकालने की बात सामने नहीं आई है। कल भी समाज के लिए लड़ा, आज भी लडूंगा दूसरे वीडियो में श्रीराम जाटव कह रहा है कि कल भी समाज के लिए लड़ा था, आज भी समाज के लिए लडूंगा। इस पर वहां मौजूद लोग ताली बजाते हैं। जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं। यह था मामला हस्तिनापुर निवासी श्रीराम जाटव का परिवार अब मेरठ में रहता है। हस्तिनापुर खाद क्षेत्र में श्रीराम गैंग और किरोड़ी गुर्जर गैंग के बीच वर्चस्व की जंग चल रही थी। किरोड़ी गुर्जर गैंग ने वर्ष 1997 में इकवारा के जंगल में जाति विशेष के 6 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बदले में श्रीराम उर्फ सिरया ने जनवरी 1997 में भीकुंड गांव में एक चौपाल पर गोलियां बरसाकर 6 लोगों की हत्या कर दी थी। उसे निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 30 सितंबर को हाईकोर्ट में अपील की गई जिसने निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में प्रदर्शनकारियों से धक्का-मुक्की में इंस्पेक्टर गिरे:बचने के लिए वकीलों के चैंबर में घुसे, UGC रेगुलेशन के खिलाफ प्रदर्शन, लाठीचार्च
    Next Article
    बागी अभय सिंह को बाहुबली खब्बू का चैलेंज:ईरानी मैडम के स्वागत में विधायक के बाल उग आए, पूर्व MLA बने अतुल प्रधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment