Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ पुलिस लाइन में खेली गई कपड़े फाड़ होली:DJ की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल, ADG, DIG, SSP भी गीतों पर झूमें

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ में होली के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस महकमें में जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। खूब अबीर गुलाल उड़ा। जिले के सभी थानों से लेकर रिजर्व पुलिस लाइन तक होली की धूम रही। ढोल की थाप पर झूमते रंगरूटों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। मैदान में भरे पानी में गिराकर कीचड़ से होली खेली गई। ADG जोन भानु भास्कर, DiG कलानिधि नैथानी, SSP अविनाश पांडे समेत सभी पुलिस अधिकारी रंगों से सराबोर दिखे। पुलिस लाइन में किए गए इंतजाम दुल्हेंडी से अगले दिन पुलिस की होली खेली जाती है। गुरुवार को पुलिस की होली रही, जिसके लिए पुलिस लाइन में विशेष इंतजाम किए गए थे। परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे DJ की थाप पर रंगरूटों का हुल्लड़ शुरू हुआ। सात समुन्दर पार, जोगी जी ढूंढ के ला दो, दुनिया की ठा... ठा... ठा... जैसे गीतों पर रंगरूटों ने खूब धमाल किया। SSP ने भी जमकर मचाया धमाल SSP अविनाश पांडे जैसे ही पुलिस लाइन में पहुंचे, होली का उत्साह कई गुना बढ़ गया। जैसे ही वह रंगरूटों के बीच पहुंचे, रंगरूटों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उसके बाद होली के फिल्मी गीतों पर SSP अविनाश पांडे समेत सभी अधिकारी खूब झूमे। होली का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। पुलिस कांस्टेबल से लेकर SSP तक एक ही जगह खूब झूमे। अफसरो की टोली ने भी जमकर किया धमाल ADG जोन भानु भास्कर, DiG कलानिधि नैथानी, SSP अविनाश पांडे के साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा सभी डिप्टी एसपी, कई थाने के थानेदार भी मौजूद रहे, जिन्होंने रंगरूटों के बीच खूब होली खेली। दमकल की गाड़ियों में रंगीन पानी भरकर सभी को भिगो दिया। ढोल और ताशे की थाप पर भी सभी ने खूब ठुमके लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पुलिस ने खेली होली...रंग में सराबोर दिखे अफसर:DCP गोमती ने फायर टेंडर से बरसाया रंग, कमिश्नर मोहित अग्रवाल को बाथ टब में रंग से नहलाया
    Next Article
    रमजान का दूसरा अशरा जारी:कानपुर देहात में रोज़ेदार कर रहे इबादत, गुनाहों की माफी का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment