Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान का दूसरा अशरा जारी:कानपुर देहात में रोज़ेदार कर रहे इबादत, गुनाहों की माफी का समय

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में रमजान के मुकद्दस महीने में गुरुवार को रोज़ेदारों ने 15वां रोज़ा रखा। इस दौरान पूरी पाबंदी के साथ नमाज़ अदा की गई और कुरान की तिलावत कर अल्लाह की इबादत की गई। मस्जिदों में इबादत करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां लोग अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। वर्तमान में रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है, जिसे मगफिरत यानी माफी का अशरा माना जाता है। इस अशरे में रोज़ेदार अधिक से अधिक इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। मान्यता है कि इस अवधि में यदि कोई व्यक्ति सच्चे दिल से अपने गुनाहों की माफी मांगता है, तो अल्लाह उसे जल्द माफ कर देता है। राजपुर कस्बे के हाफ़िज़ सैय्यद इमाम अली ने 15वें रोज़े की विशेष फज़ीलत बताई। उन्होंने जानकारी दी कि इसी दिन इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हसन की पैदाइश भी मानी जाती है। हाफ़िज़ सैय्यद इमाम अली ने यह भी स्पष्ट किया कि रोज़े का वास्तविक अर्थ केवल भूखा-प्यासा रहना नहीं है। इसका उद्देश्य अपने ईमान की हिफाज़त करते हुए मन में आने वाली बुराइयों से दूर रहना है। रोज़े का असल मकसद इंसान का अपने गुनाहों से तौबा करना और अच्छे रास्ते पर चलना है। रमजान का यह पवित्र महीना लोगों को सब्र, इंसानियत और नेकी की राह पर चलने की सीख देता है। यह आत्म-शुद्धि और आध्यात्मिक विकास का समय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पुलिस लाइन में खेली गई कपड़े फाड़ होली:DJ की थाप पर रंगरूटों ने किया धमाल, ADG, DIG, SSP भी गीतों पर झूमें
    Next Article
    बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी की तारीख तय नहीं:फिर भी पहुंचने लगे दुकानदार और झूला संचालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment