Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सांपकांड में आज अदालत सुनाएगी सजा:रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी पति अमित की हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड की तरह ही अप्रैल 2025 में हुए सांपकांड में आज 7 अक्टूबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। अप्रैल 2025 में बहसूमा में पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दोनों ने हत्या के अपराध से बचने के लिए अमित के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया था। हत्या को सांप के काटने से हुई मौत बता दिया था। बाद में शिकायत हुई और पुलिस जांच व पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ था। 60 दिन में पुलिस ने केस की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। जिसमें अब 7 अक्टूबर को फैसला आना है। बता दें कि पिछले एक साल से अमित की हत्यारोपी पत्नी रविता मेरठ जिला जेल के महिला बैरक में बंद है। जबकि प्रेमी अमरदीप जमानत पर बाहर है। सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की की पत्नी रविता और पड़ोसी अमरदीप के बीच प्रेम संबंध थे। अमरदीप अमित के साथ काम करता था और उसका घर आना-जाना था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की और घटना को सर्पदंश का रूप देने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया। शुरुआत में परिजनों ने भी सांप के काटने से मौत होने की आशंका जताई थी। 12 अप्रैल 2025 को अमित घर में मृत मिला था। उसके शव के नीचे सांप दबा हुआ था। सूचना पर सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। एडीजे 12 की कोर्ट में हुई सुनवाई, 12 गवाहों ने दी गवाही अमित हत्याकांड की सुनवाई अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 में चल रही हैं। यहीं एडीजे 12 जयवीर सिंह इसमें फैसला सुनाएंगे। अभियोजन पक्ष की तरफ से एडीजीसी सीनियर एडवोकेट फरजाना ने केस लड़ा है। एडीजीसी फरजाना ने बताया कि केस में कुल 12 गवाह हैं सभी की गवाहियां पूरी हो चुकी हैं। अभियोजन और डिफेंस दोनों ही पक्षों की बहस कोर्ट में पूरी हो चुकी है। अब अदालत इसमें फैसला सुनाएगी। फैसले के लिए अमरदीप और रविता दोनों को ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा। जेल से अमित की पत्नी रविता भी अदालत में पेश होने आएगी। माना जा रहा है कि अदालत केस में आजीवन कारावास की सजा सुना सकती है। मोबाइल कनेक्शन बना केस में अहम सुबूत केस लड़ रही एडीजीसी फरजाना ने बताया कि पूरे केस में लगभग 500 से ज्यादा पेज की चार्जशीट पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की थी। इसमें 12 गवाहों के बयान, तमाम सुबूतों के आधार पर अब केस का फैसला आने वाला है। सबसे अहम सुबूत जिसमें पूरा केस हत्या का साबित होता है वो मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा मोबाइल कनेक्शन है। बताया कि अमित की मौत के बाद भी अमरदीप, रविता ने 4 दिन में एक दूसरे से 70 से अधिक बार बातचीत हुई। जिस मोबाइल से अमरदीप, रविता से बात करता था वो मोबाइल जांच में जागृति बिहार निवासी एक सोनू नाम के लड़के का था। जब सोनू की गवाही हुई तो उसने बताया कि वो ये मोबाइल नंबर इस्तेमाल ही नहीं करता। न वो रविता, अमरदीप को जानता है। बाद में पता चला कि अमरदीप ने किसी अन्य लड़के के नाम से मोबाइल सिम लिया था। इसी सिम से वो लगातार रविता से बातचीत करता था। दोनों के बीच 500 से ज्यादा बार उसी नंबर से बातचीत होना मिला। जो एक अहम सुबूत है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित की मौत की वजह सर्पदंश के बजाय दम घुटना सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पूछताछ में रविता और अमरदीप के कथित संबंधों की जानकारी मिली। पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच के दौरान सांप उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की गई। उसे सरकारी गवाह बनाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों को अब तक जमानत नहीं मिली है। जेल प्रशासन रख रहा नजर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, फैसले से पहले दोनों की निगरानी कराई जा रही है। उनकी मनोदशा को देखते हुए काउंसलिंग कराने की तैयारी भी है, ताकि फैसले से पहले या बाद में किसी तरह की मानसिक परेशानी होने पर मदद दी जा सके। सौरभ राजपूत और अमित हत्याकांड में पत्नी और कथित प्रेम संबंध का पहलू सामने आया है, लेकिन दोनों मामलों के तथ्य और साक्ष्य अलग-अलग हैं। अब अमित हत्याकांड में अदालत के फैसले का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम-बारात निकली:गदर और तहलका मूवी की निकाली गई झांकी; लाखों श्रद्धालु बारात में हुए शामिल
    Next Article
    जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर नया आदेश:संतकबीर नगर में 2 साल से ज्यादा पुराने मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश जरूरी होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment