Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:बाजार पर लटकी है ध्वस्तीकरण की तलवार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है। ऐसे में बाजार में व्यापारियों ने भाजपा का विरोध करते हुए सपा के झंडे लगा दिए थे। बाजार में कई दुकानों पर रातोंरात अचानक सपा के झंडे, पोस्टर लगा दिए गए। सुबह होते ही जब बाजार खुला तो कई दुकानों पर सपा का झंडा था। थोड़ी देर बाद इन झंडों को स्थानीय भाजपा नेताओं ने हटवा दिया। व्यापारियों का आरोप है कि हमारे बाजार पर संकट मंडरा है। एक कांप्लेक्स पहले ही टूट चुका है। अब दूसरी दुकानें टूटने की बारी आ चुकी है। लेकिन भाजपा जनप्रतिनिधियों का हमें सहयोग नहीं मिल रहा। इसलिए ये सपा के झंडे लगाए थे। सपा विधायक अतुल प्रधान ने किया पोस्ट सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का दर्द बहुत असहनीय है और हमारे द्वारा सदन में प्रमुखता से विधानसभा कार्यवाही में यह विषय उठाया गया ! हम सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों के हर दुःख दर्द में उनके साथ है और उनकी आवाज बनने का हम काम करेंगे. आज उनकी पीड़ा और उनके साथ हुए धोखा से बहुत बुरी तरह आहत है, हम उनकी हर पटल पर उनकी मदद करने के लिये तैयार है ! हमारे दल ने हमेशा उनका लड़ाई लड़ी और आगे भी पूरे सामर्थ से लड़ेगी। यह है सेंट्रल मार्केट का विवाद बता दें कि पूरे सेंट्रल मार्केट का ध्वस्तीकरण होना है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट भी आदेश दे चुका है। सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सेंट्रल मार्केट के व्यापारी आवास विकास परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए आवास विकास परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने परिषद के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। काफी देर चले धरने के बाद व्यापारियों ने आवास विकास के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया और अधिकारियों को व्यापारियों के बीच 24 घंटे में आने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही व्यापारियों ने आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना और परिषद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों का कहना है कि जहां 661/6 पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है, वहीं अब धरना दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भेटुआ चौराहे पर रंगदारी को लेकर हवाई फायरिंग:अमेठी में बाउंड्री निर्माण स्थल के पास तीन राउंड चले, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने में तंत्र नाकाम:मिर्जापुर में 51 लोगों को काटा, 7 दिन में 250 लोग शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment