Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भेटुआ चौराहे पर रंगदारी को लेकर हवाई फायरिंग:अमेठी में बाउंड्री निर्माण स्थल के पास तीन राउंड चले, आरोपी हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ चौराहे पर बुधवार को रंगदारी मांगने के विवाद में हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। यह घटना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण स्थल के पास हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण से जुड़े ठेकेदार प्रदीप सिंह निवासी करेडगांव पास की एक चाय दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गौरी मिश्र का पुरवा निवासी संदीपन मिश्रा वहां पहुंचा और उसने निर्माण कार्य के नाम पर ठेकेदार से दस हजार रुपये की मांग की। ठेकेदार प्रदीप सिंह ने रकम देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद संदीपन मिश्रा अपने घर गया और एक देशी तमंचा लेकर वापस आया। उसने चाय दुकान के पास खड़े होकर तीन हवाई फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और बाजार क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में आरोपी संदीपन मिश्रा को हिरासत में लेकर अमेठी कोतवाली लाया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी हिरासत में है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई:198 लोग पकड़े गए, 8.4 लीटर अवैध शराब जब्त
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:बाजार पर लटकी है ध्वस्तीकरण की तलवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment