Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के DM ने कब्जामुक्त कराई 123 एकड़ सीलिंग लैंड:दस्तावेजों में गड़बड़ी करके आनंदपुर ट्रस्ट के नाम चढ़ी थी; पुजारी ने सैकड़ों बीघा बेच डाली

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने सीलिंग की करीब 123 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए उस पर राज्य सरकार का कब्जा हासिल किया है। जमीन पर कब्जा लेने के साथ ही इस जमीन की देखभाल के लिए डीएम ने नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी है। दस्तावेजों में हेराफेरी करके ये बेशकीमती जमीन आनंदपुर ट्रस्ट के नाम पर चढ़ी हुई थी। पुजारी ने इस जमीन के बड़े हिस्से को बेच डाला था। एक ही नाम पर करीब 400 बीघा से अधिक जमीन दर्ज होने का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र मे बराहीलालपुर गांव में आनंदपुर ट्रस्ट है। जिसका मंदिर भी है। ट्रस्ट और उससे जुडे पदाधिकारियों के नाम पर कुल 123 एकड़ भूमि थी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार बनाम प्रबंधक श्री आनंदपुर ट्रस्ट व अन्य के नाम से एक मुकदमा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में दायर था। इस मुकदमे में 2 अप्रैल को एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने आदेश जारी किया कि, बराही लालपुर के गाटा संख्या 372 रकबा 7.90 एकड़, गाटा संख्या - 373 रकबा 3.09 एकड़, गाटा संख्या 642 रकबा 5.27 एकड़, गाटा संख्या 561 रकबा 0.53 एकड़, गाटा संख्या 656 अ, रकबा 106.28 एकड़ एवं गाटा संख्या - 656 ब, रकबा 0.88 एकड़ अर्थात कुल जमीन 123.95 एकड़ भूमि से प्रतिवादी गण यानी प्रबंधक श्री आनंपुर ट्रस्ट,आनन्दपुर, एहतमाम श्री श्री 108 श्री बेअन्त आनन्द निवासी गांव बराहीलालपुर तहसील मुरादाबाद व अन्य का नाम निरस्त करते हुए भूमि राज्य सरकार को सौंपी जाती है। एडीएम प्रशासन की कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 17 अप्रैल को एसडीएम सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डॉ. राम मोहन मीणा के नेतृत् में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर इस जमीन पर कब्जा हासिल कर लिया है। सरकार की ओर से इस भूमि पर तहसीलदार सदर अंकित गिरी ने कब्जा प्राप्त किया है, कब्जे की देखरेख के लिए नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह को नामित किया गया है। रामपुर के शाहबाद में भी इस ट्रस्ट की जमीन इसी ट्रस्ट की जमीनें रामपुर के शाहबाद में भी हैं। जहां ट्रस्ट के प्रबंधक व पुजारी महंत उमेश दास ने उन पर कब्जा कर रखा है। बराहीलालपुर में स्थित ट्रस्ट की सैकड़ों बीघा जमीन के बैनामे भी महंत उमेश दास ने प्रबंधक की हैसियत से करा दिए हैं। हालांकि, जमीन राज्य सरकार की घोषित होने के बाद ये बैनामे स्वत: खारिज हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परशुराम चौक पर माहौल बिगाड़ने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:जूते-चप्पल पहनकर चढ़े, लहराया नीला झंडा; चारों की वीडियो से पहचान हुई
    Next Article
    फेसबुक LIVE के बाद युवक ने की आत्महत्या:वीडियो में ससुराल और परिवार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, शराब की बोतल और मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment