Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम चौक पर माहौल बिगाड़ने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:जूते-चप्पल पहनकर चढ़े, लहराया नीला झंडा; चारों की वीडियो से पहचान हुई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में अंबेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ब्राह्मण समाज के आक्रोश और अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज की थी। घटना के बाद अब पुलिस ने वीडियो से पहचान कर चारों आरोपियों की पहचान की है। 2 तस्वीर देखिए… ये था पूरा मामला... डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को आगरा में जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे बाबा साहब के अनुयायी आवास विकास से रैली निकाल रहे थे। सेक्टर 6 में परशुराम चौक है। चौक पर भगवान परशुराम के फरसे लगे हुए हैं। रैली में शामिल कुछ अराजक तत्व परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने वहां पर लगे झंडे को हटाना चाहा। वहां पर नीला झंडा लगा दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वो लोग परशुराम चौक पर पहुंच गए। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक रैली में शामिल लोग वहां से जा चुके थे। दोनों ओर से हुई नोरबाजी थोड़ी देर बाद वहां से दूसरी रैली निकली। ब्राह्मण समाज के लोग भी वहां पर खडे़ थे। रैली में शामिल लोग और ब्राह्मण समाज के लोग भी नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। घटना के अगले दिन परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि पुलिस ने हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बाद में पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद 4 घंटे चला धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था। चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने घटना के बाद वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित किया था। शुक्रवार रात को आरोपी दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र ओर प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोग डीसीपी सैयद अली अब्बास से मिले थे। उन्होंने बताया कि डीसीपी ने 4 लोगों की गिरफ्तारी होने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्थर फेंकने का विरोध करने पर बुजुर्ग की पिटाई:बदायूं में हुई मौत, दो आरोपी हुए फरार; पहले भी कर चुके हैं हमला
    Next Article
    मुरादाबाद के DM ने कब्जामुक्त कराई 123 एकड़ सीलिंग लैंड:दस्तावेजों में गड़बड़ी करके आनंदपुर ट्रस्ट के नाम चढ़ी थी; पुजारी ने सैकड़ों बीघा बेच डाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment