Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के हाईराइज बिल्डिंग में हुई मॉकड्रिल:फायर ब्रिगेड ने 14 मंजिला ग्रीन आर्किड में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षा उपकरणों की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद देशभर में अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में मुरादाबाद अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट पर है। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित 14 मंजिला ‘ग्रीन आर्किड’ बिल्डिंग में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम ने इमारत के सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। इस दौरान फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। इसमें भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, लिफ्ट का उपयोग न करने, सीढ़ियों से निकासी और घबराहट से बचने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास करते हुए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। यह ड्रिल करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को जागरूक करना है। ड्रिल के दौरान दमकल विभाग की सक्रियता, समन्वय और तत्परता देखने को मिली। सीएफओ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि हाईराइज इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने बिल्डिंग प्रबंधन और निवासियों से अपील की कि वे समय-समय पर अपने सुरक्षा उपकरणों की जांच कराते रहें और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तय दिशा-निर्देशों का पालन करें। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी शहर की अन्य बहुमंजिला इमारतों, मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर इसी तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले ही निपटने की तैयारी मजबूत की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा:मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों को मिली राहत
    Next Article
    फिरोजाबाद की पेपर मिल में लगी आग:पुराने गत्तों से फैल गई, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment