Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद की राशि मेहरोत्रा ने कला से बनाई पहचान:पेंटिंग के दम पर दे रही हैं दर्जनों छात्रों को प्रशिक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद की कलाकार राशि मेहरोत्रा ने अपनी कला के दम पर एक नई पहचान बनाई है। बचपन से मिली प्रेरणा और परिवार के सहयोग से उन्होंने पेंटिंग के क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है। आज वह दर्जनों छात्रों को कला की बारीकियां भी सिखा रही हैं। राशि ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षण से की थी। हालांकि, समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि उनकी असली पहचान और संतुष्टि कला के क्षेत्र में ही है। इस सोच के साथ उन्होंने पूरी तरह से पेंटिंग को अपनाया। सोशल मीडिया ने भी उनकी कला को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राशि मेहरोत्रा उच्च शिक्षित हैं, उन्होंने एम.ए. (अंग्रेजी), एम.ए. (हिंदी), एम.एफ.ए. और आई.जी.डी. (बॉम्बे) किया है। वर्तमान में वह मनोविज्ञान में एम.ए. कर रही हैं। उनकी पेंटिंग्स की कीमत 10 हजार रुपये से शुरू होकर लगभग 2 लाख रुपये तक जाती है। बाजार में उनकी पोर्ट्रेट्स, कंटेम्परेरी और एब्सट्रैक्ट पेंटिंग्स की सर्वाधिक मांग है। एक पेंटिंग को तैयार करने में राशि को 15 से 70 घंटे तक का समय लगता है। वर्ष 2016 से वह कला कक्षाएं भी संचालित कर रही हैं। वर्तमान में वह नियमित रूप से लगभग 25 से 30 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। एक पेंटिंग को तैयार करने में राशि को 15 से 70 घंटे तक का समय लगता है। वर्ष 2016 से वह कला कक्षाएं भी संचालित कर रही हैं। वर्तमान में वह नियमित रूप से लगभग 25 से 30 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। राशि का कहना है कि कला उनके लिए केवल एक काम नहीं, बल्कि मानसिक शांति का माध्यम है। जब भी वह तनाव महसूस करती हैं, तो पेंटिंग करना शुरू कर देती हैं, जिससे उन्हें सुकून और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उनका आत्मविश्वास और परिवार का निरंतर सहयोग उनकी सफलता का आधार रहा है राशि ने अपनी एक विशेष पेंटिंग 'श्रीनाथ जी' का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनके दिल के बेहद करीब है। उनका मानना है कि श्रीनाथ जी की कृपा से ही उन्हें लगातार नए अवसर मिलते रहते हैं। जैसे ही वह एक पेंटिंग पूरी करती हैं, उन्हें दूसरी पेंटिंग बनाने का काम मिल जाता है। उन्होंने बताया प्रदर्शनी के दौरान जब लोग उनकी पेंटिंग्स की सराहना करते हैं, तो उन्हें यह एहसास होता है कि वह सही दिशा में काम कर रही हैं। यह प्रशंसा उनके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाती है और उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। राशि मेहरोत्रा का मानना है कि कला के माध्यम से समाज में सकारात्मकता फैलाना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि वह अधिकतर पॉजिटिव और प्रेरणादायक पेंटिंग्स बनाती हैं। उनकी यही सोच, मेहनत और जुनून उन्हें कला जगत में एक मजबूत और प्रेरणादायक पहचान दिला रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक का क्षत-विक्षत शव नदी में मिला:9 दिन से लापता था, परिवार ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    कार में बंधक बनाकर यूपीआई से उड़ाए पैसे:2 युवकों से मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराए, फिर कोई बकाया न होने का वीडियो बनवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment