Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के शिवांग कुमार का स्वागत हुआ:आईपीएल 2026 में चयन हुआ है, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी शिवांग कुमार का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए चयन हो गया है। वह आगामी सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस खबर से खेल जगत और अकादमी परिसर में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलने के बाद अकादमी में शिवांग के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों और उनके साथियों ने फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। आईपीएल कैंप के लिए रवाना होने से पहले, समाजसेवी प्रियांशु जोशी और अकादमी संचालक मिर्जा दानिश आलम ने शिवांग को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवांग अपने शानदार प्रदर्शन से टीम के साथ-साथ मुरादाबाद का भी नाम रोशन करेंगे। शिवांग कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी में मिले प्रशिक्षण, अनुशासन और सहयोग को दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खेलेंगे। अकादमी प्रबंधन ने कहा कि शिवांग की यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अकादमी से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में केनरा बैंक शाखा पर प्रशासनिक कार्रवाई:जनकल्याणकारी योजनाओं के ऋण स्वीकृति में लापरवाही पर लगा ताला
    Next Article
    समोसे की दुकान से अखिलेश का 'चुनावी बिगुल':सपा ने शुरू की 2027 की तैयारी, कानपुर में चुनावी गाने की लांचिंग 'यूपी में फिर से अखिलेश चाहिए'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment