Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा फैक्ट्री परिसर में तेंदुआ कैद:अमानगढ़ रेंज में छोड़े जाने की तैयारी

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के काशीपुर-ठाकुरद्वारा हाईवे पर पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कई दिनों से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग ने लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और आसपास के क्षेत्र में राहत की सांस ली गई है। अब उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद उसे जंगल में छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है तस्वीरों में देखें तेंदुए की फोटोग्राफ… हफ्ते भर से दिख रही थी गतिविधि फैक्ट्री परिसर में हफ्ते भर से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी। रात के समय उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थीं। इससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधक प्रशासन शफीक अहमद ने डायरेक्टर एसपी गुप्ता को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने लगाया पिंजरा सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार ने आलाधिकारियों से अनुमति लेकर फैक्ट्री परिसर में पिंजरा लगवाया। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। रविवार को तेंदुआ शिकार की तलाश में उसी पिंजरे में पहुंच गया और उसमें कैद हो गया। सामने आई फरार तेंदुए की तस्वीरे.. दहाड़ से दहला परिसर तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही उसकी तेज दहाड़ से पूरा परिसर गूंज उठा। फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत वन क्षेत्र अधिकारी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पिंजरे में कैद तेंदुआ काफी आक्रामक नजर आ रहा था, जिससे एहतियातन किसी को भी उसके पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। अमानगढ़ रेंज में छोड़े जाने की संभावना वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग चार वर्ष आंकी गई है। उसके आक्रामक व्यवहार को देखते हुए फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उच्च अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद तेंदुए को अमानगढ़ रेंज के जंगल क्षेत्र में छोड़े जाने की संभावना है। कर्मचारियों ने ली राहत की सांस तेंदुए के पकड़े जाने के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवरों की सूचना तुरंत विभाग को दें और स्वयं किसी तरह का जोखिम न उठाएं। वन विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में कब छोड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'केशव-पाठक को ऑफर- 100 विधायक लाइए, CM बन जाइए':अखिलेश बोले- ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए है; रामभद्राचार्य पर भड़के
    Next Article
    15 तस्वीरों में देखिए प्रधानमंत्री का मेरठ दौरा:नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उदघाटन करने के बाद किया जनसभा को संबोधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment