Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार:मुठभेड़ में पकड़े गए, डबल मर्डर केस में हैं आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 25-25 हजार रुपये के इनामी इन बदमाशों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस कार्रवाई को अपने 'ऑपरेशन लंगड़ा' का हिस्सा बता रही है। यह मामला सोमवार देर शाम का है, जब संपत्ति विवाद के चलते राजा और उनकी पत्नी फरहा की उनके घर में बच्चों के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में पांच आरोपियों को नामजद किया था और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में देर रात अगवानपुर पुल के पास सिविल लाइन पुलिस की टीम का बदमाशों से सामना हुआ। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी फरजंद और सुहैल के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, कुछ नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में इससे पहले नामजद आरोपी अनस को भी पुलिस ने दो दिन पूर्व मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई:बलिया में सांसद सनातन पाण्डेय सहित कई नेता हुए शामिल
    Next Article
    चंदौली में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र घायल:बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment