Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 35 करोड़ से बन रहा वॉर मैमोरियल:भारतीय सेना के शौर्य को बयां करने वाला वेस्ट यूपी का पहला डिजिटल युद्ध स्मारक

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में नगर निगम ने करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से वॉर मैमोरियल बनाया है। नगर निगम का ये अनूठा प्रयास है। यह वॉर मैमोरियल वेस्ट यूपी में अपने तरीके का पहला और इकलौता डिजिटल युद्ध स्मारक है। शुक्रवार को सैन्य अफसरों की एक टुकड़ी ने इस वार मैमोरियल का बारीकी से निरीक्षण किया। मुरादाबाद में बुद्धि विहार में नगर निगम द्वारा निर्मित इस वॉर मैमोरियल का अधिकारिक नाम ‘त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रालय’ रखा गया है। इसके उद्घाटन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। लेकिन दोनों का एक ही डेट नहीं मिल पाने की वजह से फिलहाल इसका औपचारिक उद्धाटन टलता जा रहा है। मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि, होली के बाद इस वॉर म्यूजियम का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। शुक्रवार को सैन्य अफसरों ने मुरादाबाद पहुंचकर वार मैमोरियल का निरीक्षण किया। यह म्यूजियम भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित है। दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पीछे यह म्यूजियम करीब 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बन रहा है। इसकी शुरुआती लागत करीब 25 करोड़ रुपए थी। मेयर ने बताया कि लागत बढ़कर अब करीब 35 करोड़ रुपए हो चुकी है। यह संग्रहालय 1947 से लेकर पुलवामा हमले तक की घटनाओं को प्रदर्शित करेगा, जिसमें MIG-27 और अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। नेशनल वॉर म्यूजियम की तर्ज पर विकसित किया गया यह वेस्ट यूपी का एक प्रमुख डिजिटल युद्ध स्मारक है। मुरादाबाद वॉर मेमोरियल/संग्रहालय की मुख्य विशेषताएं: नाम: आधिकारिक तौर पर 'त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय'। उद्देश्य: भारतीय सशस्त्र बलों (तीनों सेनाओं) के पराक्रम और बलिदान को प्रदर्शित करना। स्थान: बुद्धि विहार, मुरादाबाद। प्रदर्शनी: इस संग्रहालय में 1947 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और 1971 की लोंगेवाला की लड़ाई जैसे ऐतिहासिक पलों को दिखाया जाएगा। मुख्य आकर्षण: इसमें वास्तविक टैंक (जैसे T-55), तोपें, और युद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्रियां होंगी। डिजाइन: यह एक डिजिटल संग्रहालय है जो बंकरों और बैरकों से प्रेरित है, जो सैनिकों के जीवन का अनुभव कराता है। मेयर विनोद अग्रवाल कहते हैं- मुरादाबाद नगर निगम ने भारतीय सेना के बहादुरों, विशेषकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों को सम्मानित करने के लिए यह एक अत्याधुनिक वार म्यूजियम (युद्ध संग्रहालय) बनाया है। यह संग्रहालय प्रमुख युद्धों और आतंकवादी अभियानों में भारतीय बलों की विजय गाथाओं को प्रदर्शित करेगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को देश के नायकों के बलिदान के बारे में जागरूक करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर–देवरिया–छपरा रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन:रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव; बढ़ते ट्रैफिक की जरूरतों को देखते हुए क्षमता विस्तार की योजना
    Next Article
    गोरखपुर में दिन का पारा 26 डिग्री तक पहुंचेगा:सुबह-शाम हल्की ठंड जारी, अगले कुछ दिन साफ रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment