Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में BDS छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस:भड़काऊ वीडियो पोस्ट करता था; UP ATS ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस कर पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी ATS (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड) ने मुरादाबाद से एक BDS (डेंटल) छात्र को गिरफ्तार किया है। हारिश अली BDS सेकेंड ईयर का छात्र है। उस पर आरोप है कि आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा है। ATS का कहना है कि हारिश अली ISIS हैंडलर्स के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाता था। मुस्लिम लड़कों का ब्रेनवॉश करता था ATS ने हारिश अली के कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस किए हैं। इनके जरिए वह मुस्लिम लड़कों का ब्रेनवॉश करके ISIS से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था। फिलहाल ATS और दूसरी एजेंसिया हारिश अली से पूछताछ करके उसके साथियों की जानकारी जुटा रही हैं। हारिश अली (19) मूलरूप से सहारनपुर के मोहल्ला मनकामऊ का रहने वाला है। वह मुरादाबाद के एक संस्थान में BDS की पढ़ाई कर रहा है। ATS ने उसे यहीं से पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि हारिश अली ने 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था। इसमें वह भड़काऊ वीडियो और पोस्ट करता था। युवाओं को आतंकी विचारधारा के बारे में बताता था ATS के अनुसार, हारिश अपने ग्रुप्स में ISIS से जुड़े मीडिया चैनलों, मैगजीन, मारे गए आतंकियों की तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो शेयर करता था। इसके अलावा वह कुख्यात आतंकियों के भाषणों का बखान भी करता था। जांच में यह भी पता चला है कि हारिश भारत, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में मौजूद ISIS हैंडलर्स के संपर्क में भी था। अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से ग्रुप बनाया था ATS की पूछताछ में पता चला है कि हारिश ने ‘अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक अलग ग्रुप भी बनाया था। इसके जरिए वह संगठन के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियां चला रहा था। वह ISIS के मीडिया न्यूज चैनल अल-नाबा और प्रोपेगेंडा मैगजीन ‘दाबिक’ को भी फॉलो करता था। हारिश भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता था। वह शरिया कानून लागू कर तथाकथित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की बात करता था। जांच में सामने आया है कि उसने अपने ग्रुप्स में लोगों को फिदायीन हमलों के लिए भड़काया भी है। फिलहाल ATS हारिश से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। 10 मार्च को नेवी का लांस नायक पाकिस्तान की जासूसी करते पकड़ा गया था UP ATS ने 10 मार्च को आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस आदर्श कुमार उर्फ लकी को पकड़ा था। वह आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था। लकी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेजी भेजी थीं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से भी हुई थी। लांस नायक ने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा में कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला है। इस समय उसकी तैनाती दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि (केरल) में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि लकी पाकिस्तानी एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजरायल की बमबारी में 200 बच्चों समेत सैकड़ों नागरिकों की गई जान, ईरान का दावा  
    Next Article
    राज्यमंत्री सुरेश राही को फोन पर धमकी, आरोपी पर FIR:गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर फोन पर अभद्रता, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment