Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भाई ने छोटी बहन का गला रेता:हत्या करने के बाद लाश के पास बैठा रहा; फैमिली फंक्शन में गई थी

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भाई ने गला रेतकर छोटी बहन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह लाश के पास करीब एक घंटे तक बैठा रहा। फिर उसने चाची से कहा कि बहन की किसी ने हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर धुले। कपडे चेंज किए और छत पर बैठ गया। घटना के समय घरवाले एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे जब वह घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। वह पहले भी छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना कुंदरकी थाना क्षेत्र की है। घर वाले भांजी की सगाई में गए थे फरैंदी गांव के रहने वाले भारत सिंह मुरादाबाद की एक एक्सपोर्ट फर्म में मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी कुसुम के अलावा तीन बेटी और 2 बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। भारत सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को मेरी भांजी की सगाई थी। समारोह मुरादाबाद में था। मैं अपनी पत्नी कुसुम, 2 बेटियों शोभा और रीता और बेटे भोला के साथ सगाई में गए थे। घर पर सबसे बड़ा बेटा विक्की (30 साल) और सबसे छोटी बेटी रीता (17 साल) थे। इसी दौरान विक्की ने रीता का धारदार हथियार से गला रेत दिया। मर्डर करने के बाद विक्की लाश के पास करीब एक घंटे तक बैठा रहा। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची को बुलाया। उसने चाची से कहा कि रीता की किसी ने हत्या कर दी है। चाची ने विक्की को देखा तो उसके कपड़े खून से सने थे। बेटी की लाश देखकर मां की चीख निकली इसी बीच हम लोग रात करीब 12 बजे घर पहुंच गए। हमने देखा कि घर का दरवाजा खुला था। सबसे पहले कुसुम घर के अंदर गई, उसने बेटी रीता को आवाज दी। मगर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वह कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गई। देखा कि रीता का शव खून से लथपथ कमरे में फर्श पर पड़ा था। जबकि बेटा विक्की घर की छत पर बैठा था। मर्डर करने के बाद उसने हाथ-पैर और मुंह धोया। कपड़े भी बदल लिए थे। घरवालों ने विक्की से पूछा कि रीता को किसने मारा? उसने बताया कि कोई लड़का आया था, जो रीता को मारकर भाग गया। प्रधान ने पुलिस बुलाई, आरोपी ने जुर्म कबूला गांव के प्रधान धर्मवीर ने फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। एसपी ग्रामीणा कुंवर आकाश और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने विक्की को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि विक्की ने ही अपनी बहन की हत्या की है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ………………. ये खबर भी पढ़िए- मुलायम के 'हल्ला बोल' की राह पर अखिलेश:प्रशासन को बिना बताए पीड़ित के घर पहुंचेगी सपा; चुनाव से पहले पार्टी की नई स्ट्रैटजी यूपी की सियासत में अखिलेश यादव ने नया पैंतरा चला है। अब किसी घटना-दुर्घटना के बाद सपा नेता प्रशासन को बिना बताए पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पीड़ितों का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा। सपा ने इस नई स्ट्रैटजी को ‘गोरिल्ला वॉर’ का नाम दिया है। मुलायम सिंह के दौर में भी सपा इसी तरह की रणनीति पर काम करती थी। तब इसे ‘हल्ला बोल’ कहा जाता था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सपा एक बार फिर से सड़क उतरकर संघर्ष करती दिखेगी? किस तरह की घटनाओं में आक्रामक रुख अपनाया जाएगा? अखिलेश यादव की ये रणनीति कितनी कारगर होगी? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला:कार से महिला को ठोकर लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ी कार; फैक्ट्री से लौट रहे थे
    Next Article
    दातागंज सीट पर सपा से नत्थुराम कश्यप पहली पसंद:बसपा से सुनीता पाल पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment