Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में भाइयों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश:बुलेट में टक्कर के विरोध पर विवाद; नर्सिंग छात्र से मारपीट का VIDEO

    17 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के विरोध पर विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में एक दबंग ठेकेदार ने पहले नर्सिंग छात्र से मारपीट की। इसके बाद ट्रैक्टर से उसे और उसके भाइयों को कुचलने की कोशिश की। भाइयों ने दूसरी तरफ कूदकर जान बचाई। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुलेट में टक्कर के बाद हुआ विवाद लोधीपुर राजपूत गांव निवासी लवकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई गगन और अंकुश पेट्रोल पंप के पास कैंटीन चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे गांव का मृदुल पुत्र योगराज सिंह डस्टर कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। उसने लापरवाही से कार चलाते हुए भाइयों की बुलेट में पीछे से टक्कर मार दी। विरोध करने पर मृदुल गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर लवकेश मौके पर पहुंचा। लवकेश B.Sc. नर्सिंग फाइनल ईयर का छात्र है। उसने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और थप्पड़ मार दिए। भीड़ जुटने पर आरोपी कार लेकर वहां से चला गया। ट्रैक्टर लेकर वापस आया, कुचलने का आरोप लवकेश का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर कैंटीन पर वापस आया। उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ाकर भाइयों की ओर बढ़ा दिया। दोनों ने दूसरी तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि आरोपी ने ट्रैक्टर घुमाकर दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की। ग्रामीणों के जुटने पर वह धमकी देते हुए ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना का VIDEO पुलिस को सौंपा है। उसने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिन में तेज-धूप कर रही बेहाल, रात में बढ़ी ठंडक:दिन और रात के तापमान में बढ़ रहा अंतर, ग्रामीण इलाकों में देर रात महसूस हो रही ठंड
    Next Article
    आरआर ग्रुप में फ्रेशर्स पार्टी:हिमांशु बने मिस्टर फ्रेशर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment