Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन में तेज-धूप कर रही बेहाल, रात में बढ़ी ठंडक:दिन और रात के तापमान में बढ़ रहा अंतर, ग्रामीण इलाकों में देर रात महसूस हो रही ठंड

    2 hours ago

    1

    0

    मानसून की विदाई के बाद प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं रात में तापमान गिरने से ठंडक महसूस होने लगी है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिन में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। इसके उलट शाम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है और देर रात ठंडक का असर बढ़ने लगता है। सोमवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात के समय तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट महसूस की जा रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में रात को बढ़ रही ठंडक शहर के मुकाबले ग्रामीण और खुले इलाकों में देर रात ठंडक ज्यादा महसूस हो रही है। रात में ओस पड़ने और तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना होने लगा है। सुबह के समय भी हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। हालांकि, सूरज निकलने के बाद तेज धूप के कारण गर्मी फिर से बढ़ जाती है। 10 अक्टूबर के बाद बढ़ सकता है ठंड का असर मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान का अंतर लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल दिन में तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से सुबह और देर रात मौसम में ठंडक का असर अधिक महसूस हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज धूप करेगी बेहाल, बारिश के आसार नहीं:हीट इंडेक्स बढ़ सकते, शाम से लेकर सुबह तक राहत मिलेगी
    Next Article
    मुरादाबाद में भाइयों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश:बुलेट में टक्कर के विरोध पर विवाद; नर्सिंग छात्र से मारपीट का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment