Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ी मां:जबड़े से खींच लाई, घर के बाहर से दबोचकर भागा था

    12 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए पर हमला कर दिया। उसके जबड़े से अपने 3 साल के बच्चे को खींच लाई। दरअसल, एक तेंदुआ घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर भागने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां गन्ना लेकर तेंदुए के पीछे भागी। करीब 200 मीटर तक पीछा करके तेंदुए की गर्दन पर लगातार गन्ना मारने लगी। तेंदुआ बच्चे को छोड़कर उसकी मां की तरफ बढ़ा। तभी मौके पर लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए पर हमला किया तो वह जंगल की ओर भाग गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे उत्तराखंड रेफर कर दिया गया। अब घरवाले बच्चे को दिल्ली लेकर जा रहे हैं। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की है। बच्चे के गर्दन पर गहरे घाव हैं। दाएं कान को भी तेंदुए ने नोच लिया है। अब पढ़िए पूरा मामला… कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत निवासी रवि ने खेत में अपना घर बनाया है। सोमवार रात करीब 8 बजे रवि का 3 साल का बेटा कृष्ण कुमार उर्फ टीटू घर के बाहर खेल रहा था। कुछ दूरी पर उसकी मां पिंकी और उसका बड़ा भाई भी बैठे थे। इसी बीच तेंदुआ वहां आ गया। उसने टीटू की गर्दन को जबड़े में दबा लिया और भागने लगा। बच्चे की चीख निकलते ही मां पिंकी ने तेंदुए को बच्चे को लेकर भागते देखा। मुरादाबाद में सर्जरी नहीं हो पाई पिंकी ने घर के बाहर पड़ा गन्ना उठाया और शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे भागी। तेंदुआ जब खेत में रुका तो पिंकी उसकी गर्दन पर गन्ने से ताबड़तोड़ वार करने लगी। इस बीच तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और दरोगा पीयूष जोशी वहां पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटे के कान और गर्दन पर गंभीर घाव है। मुरादाबाद में सर्जरी नहीं हो पाई। इसलिए बेटे को अब दिल्ली लेकर जा रहे हैं। अब तक तेंदुआ 3 बच्चों पर हमला कर चुका है ………………… ये खबर भी पढ़िए- इंजीनियर भाई-बहन साथ घूमते, लॉन्ग ट्रिप पर जाते थे: REEL में परफेक्ट दिखती थी केमेस्ट्री; फिर क्यों 84 चाकू मारकर बहन की हत्या की? मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने जिस बहन को चाकू से 84 वार करके मार डाला, वह उसी बहन पर जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्‌टी दिलाकर वीकएंड पर लॉन्ग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना, हार्दिक की आदत में था। दोनों रील्स में खुश नजर आते थे। उनके बीच की केमिस्ट्री परफेक्ट थी। दोनों साथ में घूमते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आशुतोष महाराज पर हमला होते नहीं देखा':प्रयागराज में TTE, कोच अटेंडेंट और यात्रियों के बयान दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट में चोट गंभीर नहीं
    Next Article
    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत:फिरोजाबाद में किसान और बाइक सवार युवक ने गंवाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment