Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग:आसपास के जिलों से बुलाने पड़े फायर फाइटर्स; SSP मौके पर डटे रहे, 10 घंटे लगे

    8 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में बुधवार देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू पाने में 10 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। मुरादाबाद के साथ ही संभल, अमरोहा और रामपुर से भी फायार ब्रिगेड की टीमों को बुलाना पड़ा। SSP सतपाल अंतिल खुद भी घंटों तक मौके पर डटे रहे। घटना मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड के सामने निर्यात नगर में स्थित कन्हैयालाल किशनलाल ओवरसीज फैक्ट्री में हुई। मानसरोवर में रहने वाले गोपाल मेहता इस फैक्ट्री के मालिक हैं। बुधवार को रात करीब 11 बजे उनकी फैक्ट्री से धुआं निकलना शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। पहले देखिए ये तस्वीरें अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला फायर ब्रिगेड की टीमें और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग की लपटें फैक्ट्री से उठने लगी थीं। फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग से भीषण रूप धारण कर लिया। इसके बाद जिले के बाकी फायर स्टेशन से भी फायर फाइटर्स को गाड़ी समेत कॉल कर लिया गया। लेकिन इतने से भी हालात काबू में नहीं आए। इसके बाद संभल, अमरोहा और रामपुर से भी अग्निश्मन विभाग की टीमों को मौके पर बुलाया गया। सुबह करीब 10 बजे आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। टीमों ने फैक्ट्री की दीवारें तोड़कर अंदर एंट्री की और हालात पर काबू पाए। जिस फैक्ट्री में आग लगी उसके चारों तरफ भी फैक्ट्रीज हैं। ऐसे में आग के वहां भी फैलने का खतरा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर पुलिस ने 113 खोए मोबाइल लौटाए:करीब 17 लाख रुपये के फोन मालिकों को सुपुर्द किए
    Next Article
    इटावा में मजदूर की मौत पर AIMIM की मांग:कहा- पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, नौकरी मिले, उच्चस्तरीय जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment