Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में मजदूर की मौत पर AIMIM की मांग:कहा- पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, नौकरी मिले, उच्चस्तरीय जांच हो

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष डा. शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 29 जून 2026 को सदर तहसील परिसर में ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान मलबा गिरने से मजदूर साहिल पुत्र राजू खान की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि शोएब पुत्र छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पार्टी का कहना है कि यदि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों, श्रम कानूनों अथवा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की अनदेखी हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, पार्टी न मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक मजदूर के परिजनों को ₹50 लाख का मुआवजा, परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी अथवा समकक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। गंभीर रूप से घायल मजदूर का समुचित उपचार सरकारी खर्च पर कराए जाने के साथ उसे भी उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जनपद में संचालित सभी सरकारी निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कार्यों में श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके अलावा यह जांच कराई जाए कि संबंधित कार्य शुरू होने से पहले तकनीकी निरीक्षण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था तथा आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियां विधिवत प्राप्त की गई थीं या नहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष डा. शमशाद हुसैन वारसी, जिला उपाध्यक्ष मो. सलमान सिद्दीकी, जिला महासचिव मो. एहसान खान, मो. गुफरान खान, वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री मो. ऐजाज़ खान, जिला प्रचार मंत्री शरीफ खान, मो. असलम, मो. शादान, मो. राजा, शहबाज खान, अदनान खान, मो. अमजद, मो. आदिल मंसूरी, मो. इमरान, छोटू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग:आसपास के जिलों से बुलाने पड़े फायर फाइटर्स; SSP मौके पर डटे रहे, 10 घंटे लगे
    Next Article
    प्रयागराज में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:चचेरे भाई ने की थी वारदात, लूट के 13,700 रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment