Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर:चालक समेत आधा दर्जन घायल, अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में गणेश घाट के पास हाईवे पर बुधवार सुबह एक निजी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। सुबह 9:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे गणेश घाट के पास हाईवे पर हुई। हादसे के समय एक निजी बस बहराइच से मेरठ की ओर जा रही थी। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा बस चालक सनी गुप्ता ने बताया कि बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही बस नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई लोग घायल हो गए। चालक समेत कई यात्री हुए घायल दुर्घटना में बस चालक सनी गुप्ता सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलने पर मुंडा पांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए मुंडा पांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात भी सामान्य कराया। दो घायलों की हुई पहचान घायलों में बस चालक सनी गुप्ता निवासी राजा रिहाना, थाना गोंडी, जिला बहराइच और यात्री शमीम अहमद निवासी गोंडी, जिला बहराइच शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लौटे अपने घर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायल व्यक्ति अपने घर बहराइच के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेठ ने महिला को सड़क पर पटककर थप्पड़ मारे, VIDEO:कोठीभार में पति की सीने पर चढ़कर ईंट से पिटाई; बेटी का पेपर छूटा; दंपती भर्ती
    Next Article
    पीलीभीत में दो चर्चित मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज:1.01 करोड़ घोटाले, अनिल हत्याकांड के आरोपियों को नहीं मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment