Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में कपड़े की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां ने आधे घंटे में पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद शहर के बुद्ध बाजार न्यू क्लॉक मार्केट में शनिवार रात करीब 11:30 बजे दो मंजिला कपड़े की होलसेल दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही देर में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। इस घटना में 70 से 80 लाख रुपये के नुकसान का शुरुआती आकलन किया गया है। यह आग बुद्ध बाजार स्थित न्यू क्लॉक मार्केट की शिव शक्ति क्लाथ हाउस शॉप नंबर 24 में लगी। यह दुकान करीब 25 साल पुरानी बताई जा रही है। दुकान मालिक हरीश उर्फ सुमित उतरेजा के परिजनों के अनुसार, दुकान की दोनों मंजिलों पर कपड़े का भारी स्टॉक रखा हुआ था, जो आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि रमजान के कारण दुकान में सामान्य दिनों से अधिक कपड़ा भरा हुआ था, जिससे नुकसान का आंकड़ा बढ़ गया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि यह क्षेत्र रिहायशी होने के साथ-साथ आसपास कई मकान भी सटे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बड़ी क्षति से बचाया जा सका। आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी; 2 दिन पहले महिला से लूटी थी चेन
    Next Article
    किन्नर अखाड़ा ने चीनी रंग-पिचकारी के बहिष्कार का ऐलान किया:महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि ने स्वदेशी अपनाने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment