Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नर अखाड़ा ने चीनी रंग-पिचकारी के बहिष्कार का ऐलान किया:महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि ने स्वदेशी अपनाने की अपील की

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में होली से पहले संगम नगरी में स्वदेशी का संदेश गूंजा। किन्नर अखाड़ा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरि (छोटी मां) महाराज ने चीन में बने रंग, पिचकारी और सजावटी सामानों के बहिष्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विदेशी, खासकर चीन में बने उत्पादों की बिक्री से वह देश आर्थिक रूप से मजबूत होता है, जिससे भारत को आर्थिक और सामरिक नुकसान हो सकता है। महामंडलेश्वर ने कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में किन्नर संत और शिष्य प्राकृतिक रंगों से होली मनाएंगे। किसी भी किन्नर संत या शिष्य द्वारा चीन में बने रंग, पिचकारी या अन्य सामग्री की खरीद नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि प्राकृतिक रंगों से न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि त्वचा और स्वास्थ्य पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इसके विपरीत, बाजार में उपलब्ध कई विदेशी रंगों में रासायनिक तत्वों का अधिक उपयोग होता है, जो त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। स्वामी कल्याणी नंद गिरि ने लोगों से अपील की कि वे देश में बने उत्पादों का उपयोग करें। इससे स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को रोजगार मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद ही सच्चे अर्थों में देशभक्ति का परिचायक है। उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के माध्यम से भी स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा सकता है। यदि हर व्यक्ति संकल्प ले कि वह विदेशी सामान की जगह देशी उत्पाद खरीदेगा, तो इसका सकारात्मक असर सीधे स्थानीय उद्योग और रोजगार पर पड़ेगा। इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा के श्रीमहंत कामाक्षीनंद गिरि, शुभमनंद गिरि, हर्षिता नंद गिरि, मनीषा नंद गिरि, शिवानी नंद गिरि, आलियानंद गिरि सहित बड़ी संख्या में शिष्यगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्राकृतिक रंगों से होली मनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में कपड़े की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां ने आधे घंटे में पाया काबू
    Next Article
    बुलंदशहर में सड़क हादसें में एक की मौत, तीन घायल:तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment