Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में नाली की खुदाई के दौरान दुकान ढही:दोनों शटर टूटे, सामान मलबे में दबा; दुकानदार ने 10-12 लाख के नुकसान का दावा किया

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के ताड़ीखाना चौक पर सोमवार शाम नाली की खुदाई के दौरान गुप्ता प्रोविजन नाम की दुकान ढह गई। दुकान के दोनों शटर टूट गए और अंदर रखा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। दुकान मालिक नवीन गुप्ता ने 10 से 12 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। हादसे के समय दुकान बंद थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। यहां सीएम ग्रेड योजना के तहत नाली निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार शाम करीब 5:30 से 5:45 बजे बुलडोजर से दुकान के बाहर खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान दुकान अचानक ढह गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग भी जुट गए। जेसीबी की मदद से मलबे में दबा सामान बाहर निकाला जा रहा है। दुकानदार बोला- हाथ से खुदाई करने को कहा था दुकान मालिक नवीन गुप्ता ने ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुदाई शुरू होने से पहले उन्होंने कर्मचारियों को दुकान के आसपास सावधानी बरतने के लिए कहा था। उन्होंने दुकान की नींव के पास मशीन से गहरी खुदाई करने के बजाय मजदूरों से हाथ से खुदाई कराने का सुझाव दिया था। मजदूरों की कमी होने पर अपनी ओर से मजदूर उपलब्ध कराने की बात भी कही थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। नवीन गुप्ता के मुताबिक, दुकान के एक तरफ पहले ही खुदाई हो चुकी थी। इसके बाद वह दुकान बंद करके चले गए थे। उनका आरोप है कि दुकान के पीछे कॉपर की पाइप दबी होने के कारण खुदाई के दौरान करीब दो फीट अतिरिक्त गहराई तक खुदाई की गई। इससे नींव के आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई और दुकान ढह गई। एसी और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त दुकान गिरने से दोनों शटर, एसी और अंदर रखे अन्य उपकरण व सामान क्षतिग्रस्त हो गए। नवीन गुप्ता ने करीब 10 से 12 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। उनका कहना है कि घटना से कारोबार भी प्रभावित हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन खुदाई के दौरान आसपास की दुकानों और इमारतों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। दुकानदार ने प्रशासन से जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नाव से उतरते ही संगम में समाया युवक:घरवाले बोले- हम चीखते रहे, कोई बचाने नहीं आया; महाराष्ट्र से आया था परिवार
    Next Article
    मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस की शुरुआती जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई; महिला के दो बच्चे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment