Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में स्टेशन से बदमाश गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमें

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुरादाबाद स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान देर रात एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक माली के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में ट्रेनों और स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। जीआरपी के अनुसार, 10 जनवरी को ट्रेन संख्या 14311 आला हजरत एक्सप्रेस में दिल्ली की ओर यात्रा कर रहे एक यात्री का वीवो वाई-58 मोबाइल मुरादाबाद स्टेशन पर जेब से चोरी हो गया था। इस संबंध में मुकदमा संख्या 17/26 धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। इसी तरह, 1 जनवरी को ट्रेन संख्या 65306 रामनगर-मुरादाबाद मेमू में काशीपुर से मुरादाबाद के बीच अलीगंज रेलवे हाल्ट के पास एक यात्री का पर्स चोरी हुआ था। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड और बाइक आरसी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। इस मामले में मुकदमा संख्या 06/26 धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी अभिषेक माली ने बताया कि वह स्टेशन और ट्रेनों में भीड़भाड़ का लाभ उठाकर यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स और नकदी चुराता था। चोरी किए गए मोबाइल फोन को वह बाद में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा विधायक के ठिकानों पर 48 घंटे से IT रेड:लखनऊ और बलिया में सर्च ऑपरेशन जारी, साथी ठेकेदार के यहां भी कार्रवाई
    Next Article
    एकादशी पर रंगों से सराबोर हुई कल्कि नगरी:शोक उठाने की 100 साल पुरानी परम्परा, राधाकृष्ण रासलीला हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment