Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एकादशी पर रंगों से सराबोर हुई कल्कि नगरी:शोक उठाने की 100 साल पुरानी परम्परा, राधाकृष्ण रासलीला हुई

    3 hours ago

    1

    0

    संभल की कल्कि नगरी में होली की एकादशी पर रंग खेला गया। इस अवसर पर राधाकृष्ण महारास का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर का मुख्य बाजार बंद रहा और एकादशी के रंग तथा शुक्रवार की जुम्मे की नमाज को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे से संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर, महिला मंडल मंदिर, मढैया मंदिर, मोहल्ला कोट पूर्वी के गुरुद्वारा रोड, साहनी वाला फाटक और सरथल चौकी पर लोगों ने गुलाल और गीले रंगों से होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर एकादशी के पर्व की शुरुआत की। रंग खेलने के दौरान शहर के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर बाजार बंद रहे। एकादशी पर एक अनूठी 100 साल पुरानी परंपरा का भी निर्वहन किया गया। इसके तहत, पिछले एक साल में जिन परिवारों में शोक हुआ है, उनके घर जाकर रंग की छींटे लगाकर शोक उठाने की प्रथा निभाई गई। पंडित बबलू शर्मा ने बताया कि उनके बाबा और पिताजी भी इस परंपरा को निभाते रहे हैं, और अब वह इसे आगे बढ़ा रहे हैं। उनके बाद उनकी बेटी चारु शर्मा इस परंपरा को जारी रखेंगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने एकता पुलिस चौकी प्रभारी सत्यम बालियान के साथ RRF-PAC बल के साथ रंग वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की। शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया और बैरियर लगाए गए, ताकि किसी पर रंग न पड़े और कोई भी रंग वाले रास्ते की ओर न जा सके। मोहल्ला ठेर स्थित सर्राफा बाजार में सुबह से ही एकादशी का रंग खेला जा रहा था। इसके लिए संभल नगर पालिका परिषद की ओर से 10,000 लीटर पानी वाले टैंकरों की व्यवस्था की गई थी। इसी तरह की व्यवस्था अन्य इलाकों में भी की गई थी। स्थानीय निवासी अनूप गुप्ता 'भोली' (52 वर्ष) ने बताया कि वह बचपन से ही इस कार्यक्रम को देखते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभल में एकादशी पर बड़े स्तर पर रंग खेलने की परंपरा है, और इस दिन शोकाकुल परिवारों का शोक उठाया जाता है। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में स्टेशन से बदमाश गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी बरामद, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमें
    Next Article
    मेडिकल कालेज में डॉक्टर-कर्मचारी आमने-सामने:नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठा; कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment