Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्री राम यंत्र की स्थापना मंदिर में 18 मार्च को:संत-महंत और 3500 कार्यकर्ता समारोह में होंगे शामिल,  राम मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति करेंगी ‘श्री राम यंत्र’ का पूजन

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर 19 मार्च को रामनगरी में विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचकर राम मंदिर परिसर में ‘श्री राम यंत्र’ का विधि-विधान से पूजन करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगी और दोपहर करीब 3 बजे यहां से प्रस्थान करेंगी। राम मंदिर के द्वितीय तल स्थित गर्भगृह में स्थापित होने वाले श्री राम यंत्र की स्थापना 18 मार्च को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी। यह पवित्र यंत्र दो वर्ष पहले जगद्गुरु शांकराचार्य कांची कमकोटी पीठ की ओर से राम जन्मभूमि को भेंट किया गया था, जिसकी पूजा अभी तक मंदिर परिसर में की जा रही थी। अब इसे गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर से संत-महंत, श्रद्धालु और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। केरल की प्रसिद्ध संत माता अमृतानान्दामाई भी अपने लगभग एक हजार भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचेंगी। वहीं दत्तत्रेया होसबाले सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदु परिषद के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राम मंदिर निर्माण से जुड़े इंजीनियरों, शिल्पकारों और निधि समर्पण अभियान से जुड़े लगभग 3500 कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन और हथियारों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में सामान्य दर्शन पूर्व की तरह जारी रहेंगे, हालांकि जिस समय राष्ट्रपति दर्शन करेंगी उस दौरान कुछ समय के लिए रामलला के दर्शन बंद रखे जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि वर्ष प्रतिपदा के दिन श्री राम यंत्र की स्थापना और पूजन का विशेष महत्व है। राष्ट्रपति का आगमन इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता के शव को तीसरी बार में दी गई मुखग्नि:सुल्तानपुर में दो बार अंतिम संस्कार से रोका गया; भाई ने पुलिस पर दबाव का आरोप लगाया
    Next Article
    मुरादाबाद में दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:हजारों अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में हिस्सा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment