Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा शुरू:28 केंद्रों पर 45 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार और रविवार को 45 हजार 160 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यह परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। 19 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 480 अभ्यर्थी बैठेंगे। 9 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछली परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसटीएफ की टीमें भी सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। परीक्षा के बाद शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने परीक्षा केंद्रों और सीसीटीवी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ हरियाणा और दिल्ली से भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचे हैं। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल तैनात है। वहीं जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने कहा कि 14 और 15 मार्च को आयोजित परीक्षा के दौरान होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और वाहन संचालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने की शिकायतें अक्सर मिलती हैं, जिससे परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को परेशानी होती है और जिले की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संचालक द्वारा अधिक किराया वसूला गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 240 अभ्यर्थियों वाले केंद्रों पर एक एसआई केंद्र प्रभारी, एक एसआई परीक्षा कंट्रोल रूम और एक एसआई चेकिंग के साथ एक हेड कांस्टेबल, दो सिपाही और एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 480 अभ्यर्थियों वाले 19 केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर को केंद्र प्रभारी बनाया गया है, जबकि दो एसआई चेकिंग, दो हेड कांस्टेबल, आठ कांस्टेबल और चार महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा, 11520 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:650 पुलिसकर्मी तैनात, आधा घंटे पहले प्रवेश बंद, खुफिया टीम अलर्ट
    Next Article
    कानपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा, लड़कियों की बाली उतरवाई:रेटिना चेक कर एंट्री दी, जूते-मोजे उतरवाए, 53 सेंटर पर थ्री लेयर चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment