Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दरोगा भर्ती परीक्षा, लड़कियों की बाली उतरवाई:रेटिना चेक कर एंट्री दी, जूते-मोजे उतरवाए, 53 सेंटर पर थ्री लेयर चेकिंग

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा पहली शिफ्ट में आज चल रही है। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले 9.30 बजे तक एंट्री दी गई। GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए। जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। 3 तस्वीरें देखिए- कानपुर में परीक्षा के लिए 53 केंद्र बनाए गए पहली शिफ्ट में 19440 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शुरू होगी, 5 बजे परीक्षा खत्म होगी। अभ्यर्थियों की 2 बजे से एंट्री शुरू की जाएगी। भर्ती परीक्षा के लिए कानपुर में कुल 53 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन 14 और 15 मार्च को दो पालियों में 77760 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। हर पाली में 19440 अभ्यर्थी बैठ रहे हैं। इस परीक्षा के लिए कानपुर में 1477 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं 132 पुलिस कर्मी रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए हैं। इससे आने जाने वाले अभ्यर्थियों को समस्या न हो। चेकिंग तीन लेयर में की जा रही परीक्षा केंद्र पर ये सामान लाने की मनाही
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा शुरू:28 केंद्रों पर 45 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतजाम
    Next Article
    संभल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी जेल भेजे:घर से उठाकर खेत ले गए, तहेरे भाई से फोन पर जुर्म कबूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment