Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद मंडल में रामपुर सबसे आगे:स्वगणना अभियान ने पार किया 50 हजार का आंकड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    रामपुर में ऑनलाइन स्वगणना अभियान लगातार जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जनपद ने मुरादाबाद मंडल में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज करते हुए 50 हजार से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि गांव से लेकर शहर तक लोगों में अभियान के प्रति खासा उत्साह दर्शाती है। इस अभियान की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब गांव-शहर में हर जुबान पर 'अबकी बार ना छूटे कार्ड' और 'अब पीछे नहीं हटेंगे, हर परिवार करेगा स्वगणना' जैसे संदेश सुनाई दे रहे हैं। प्रमुख जिला गणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन स्वगणना के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे समय रहते स्वयं अपनी स्वगणना कर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद के सभी विभाग संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। तहसीलों, ब्लॉक कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक और कर्मचारी भी लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी देकर स्वयं स्वगणना के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का एक मजबूत आधार है। प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले अधिकतम लोगों की स्वगणना सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:नैनी के मड़ौका स्थित ऑफिस में हुई वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और अधिकारी
    Next Article
    रावतपुर में मकान के अंदर सेक्स रैकेट पकड़ा गया:युवती और 3 लड़के पकड़े गए, आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस का छापा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment