Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:नैनी के मड़ौका स्थित ऑफिस में हुई वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और अधिकारी

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पिस्टल से कनपटी में सटा कर गोली मारी। इससे प्रॉपर्टी डीलर भेजा बाहर आ गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल का एक खाली खोखा मिला है। घटना नैनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। 2 तस्वीरें देखिए… 3:30 बजे घर से बाइक लेकर निकला था महेवा पुरवा निवासी अजहरुद्दीन प्रॉपर्टी डीलर थे। उनका मड़ौका स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास ऑफिस है। उनके बड़े भाई अलाउद्दीन ने बताया कि करीब 3:30 बजे घर से वह बाइक लेकर निकला था। लेकिन यह नहीं बताया कि कहां जा रहा है। अचानक से 4:30 बजे उसे गोली मारने की सूचना फोन पर मिली। हत्या की सूचना पर मौके पर एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव पहुंचे। पुलिस बोली- जमीन का विवाद चल रहा था एडिशनल सीपी ने बताया कि कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई है। ऑफिस में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सभी को चेक किया जा रहा है। जांच में पता चला कि अजहरुद्दीन का अरविंद भारती नाम के एक युवक से जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 348 अनुदेशकों को मिला बढ़ा मानदेय:लखनऊ से CM ने दी सौगात, अब हर महीने 17 हजार रुपये खाते में पहुंचेगा
    Next Article
    मुरादाबाद मंडल में रामपुर सबसे आगे:स्वगणना अभियान ने पार किया 50 हजार का आंकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment