Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में मकान के अंदर सेक्स रैकेट पकड़ा गया:युवती और 3 लड़के पकड़े गए, आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस का छापा

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर एक युवती और तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मामला केशव पुरम इलाके का है। यहां रहने वाले कारोबारी आर एम पाण्डेय ने बताया कि वह परिवार के साथ पनकी स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं। करीब तीन महीने पहले उन्होंने अपना मकान दिनेश अग्निहोत्री नामक व्यक्ति को किराए पर दिया था। पड़ोसियों ने जताई थी आपत्ति स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान में देर रात तक युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक कई बार पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले लोग वहां से निकल जाते थे। स्थानीय निवासी कंचन सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने जानकारी दी कि घर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री फेंकी जा रही है। इसके बाद लोगों को शक और गहरा गया। रविवार शाम कुछ युवक-युवतियों के मकान में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा सूचना मिलते ही आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में छापा मारा। पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद मंडल में रामपुर सबसे आगे:स्वगणना अभियान ने पार किया 50 हजार का आंकड़ा
    Next Article
    22 घंटे नहीं आए दरोगा…पोस्टमार्टम के लिए रखा रहा शव:झांसी में जहर खाने से युवक की मौत हुई, मोर्चरी के बाहर भूखे-प्यासे बैठे रहे घरवाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment