Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद- नमाज के दौरान मस्जिद में मारपीट, VIDEO:मामूली विवाद में दो युवक भिड़े, एक-दूसर पर बेल्ट से हमला किया

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र की एक शिया मस्जिद में नमाज के दौरान दो युवकों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली मुगलपुरा के पीछे स्थित शिया मस्जिद की है। बताया गया है कि नमाज के दौरान एक बच्चे के टकरा जाने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रिंस नामक युवक और दूसरे युवक के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्जिद परिसर में मौजूद अन्य लोग दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक बेल्ट निकालकर दूसरे युवक पर हमला करता नजर आता है। मारपीट के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोग बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में विवाद की वजह मिठाई बताई गई है, जबकि कुछ में तकबीर (अजान) देने को लेकर झगड़े की बात कही जा रही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि विवाद की असली वजह बच्चे के टकराने से शुरू हुई कहासुनी ही थी, जिसने बाद में उग्र रूप ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में किसी बड़े तनाव की स्थिति नहीं बताई गई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक जानकारी साझा करने से बचने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने बच्चों का मिड-डे-मील खाकर गुणवत्ता जांची:अनुपस्थित एएनएम को नोटिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से जवाब मांगा
    Next Article
    पेंट कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने बेटी संग किया सुसाइड:उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिली लाशें, पत्नी का विदेशी युवक से अफेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment