Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद रामलीला में राम-सीता जन्म का मंचन:‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंजा मैदान, रावण-वेदमती संवाद ने भी खींचा ध्यान

    39 minutes ago

    1

    0

    मुरादाबाद के लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को रामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के जन्म का मंचन हुआ। श्रीराम के जन्म का प्रसंग आते ही मैदान 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने संवाद और अभिनय से श्रीराम के जन्म से जुड़े प्रसंग को जीवंत किया। अयोध्या में राम जन्म के बाद उत्सव और बधाई का दृश्य दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद जनकपुर में माता सीता के जन्म की लीला का मंचन हुआ। यह प्रसंग भी दर्शकों को खूब पसंद आया। राम और सीता जन्म की लीला देखने के लिए मैदान में भीड़ लगी रही। रामलीला के दूसरे दिन रावण और देवी वेदमती के संवाद का भी मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा। शाम से ही रामलीला मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। आसपास के मोहल्लों और शहर के अन्य इलाकों से लोग परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैफियत एक्सप्रेस में महिला की चोटी खींचने पर हंगामा:अयोध्या में किसान नेताओं ने ट्रेन घेरकर रेलवे ट्रैक पर दिया धरना, TTE ने मांगी माफी
    Next Article
    पहले प्रयास में सेना में लेफ्टिनेंट बनी प्रतापगढ़ की बेटी:यशस्वी सिंह बनीं मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment